भारत में बिल्डिंग मटेरियल सेक्टर में 2 साल में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई
सीआईईएल एचआर सर्विसेज के प्रबंध निदेशक और सीईओ आदित्य नारायण मिश्रा ने कहा, "भारत का बिल्डिंग मटेरियल सेक्टर एक निर्णायक मोड़ पर है, जिसमें 5.5 लाख से अधिक पेशेवरों को रोजगार मिलते हुए भर्ती में उछाल देखा जा रहा है। जैसे-जैसे डिस्पोजेबल आय में वृद्धि होगी, हम निर्माण, शहरीकरण और रियल एस्टेट के क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि की उम्मीद करते हैं।"
टैरिफ का असर! गोल्ड और क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट
अमेरिकी टैरिफ का असर अब कमोडिटी मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर अहम माने जाने वाली गोल्ड और क्रूड ऑयल जैसी महत्वपूर्ण कमोडिटी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली रही है।
एक्सिस बैंक ने डिजिटल सुरक्षा बढ़ाने के लिए पहली बार इन-ऐप मोबाइल ओटीपी की सुविधा शुरू की
समीर शेट्टी, प्रेसिडेंट एवं हेड- डिजिटल बिजनेस एंड ट्रांसफॉर्मेशन, एक्सिस बैंक, ने कहा, "एक्सिस बैंक में हम धोखाधड़ी की घटनाओं को कम करने और ग्राहक सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। हमारे मोबाइल ऐप, 'ओपन' पर इन-ऐप मोबाइल ओटीपी की शुरुआत हमारे ग्राहकों के लिए सुरक्षित और बेहतर डिजिटल बैंकिंग अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अदाणी समूह ने आईएए ऑलिव क्राउन अवॉर्ड्स 2025 में चार गोल्ड जीतकर मचाई धूम
प्रणव अदाणी, डायरेक्टर, अदाणी ग्रुप ने कहा, “हमारी ग्रीन के प्रति हमारी तत्परता, यह दिखाती हैं कि हमारे व्यवसाय आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती की रक्षा में कितना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। ‘कॉरपोरेट सोशल क्रूसेडर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड हमारी इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अदाणी ग्रुप की स्वच्छ ऊर्जा के प्रति निष्ठा से करोड़ों भारतीयों की जिंदगी बेहतर हुई है। सतत और नवीकरणीय ऊर्जा हमारा मुख्य लक्ष्य है और इस सम्मान से हम बहुत गौरवान्वित हैं।“
स्टार्टअप फंडिंग इस हफ्ते 2.3 गुना बढ़कर 357 मिलियन डॉलर हुई
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि देश को 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाने की यात्रा में स्टार्टअप्स की भूमिका अहम होगी। इस हफ्ते हुए कुल 30 डील में से 6 विकास चरण और 21 शुरुआती चरण की डील थी। शेष तीन अन्य स्टार्टअप्स ने जुटाए गए फंड का खुलासा नहीं किया है।
मैककेन इंडिया का मुनाफा वित्त वर्ष 24 में 29 प्रतिशत घटा
कंपनी अपने उत्पादों को रिटेल स्टोर्स, रेस्तरां और ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट और जेप्टो जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफार्मों के माध्यम से बेचती है। रिपोर्टों के अनुसार, भारत में तले हुए स्नैक्स का बाजार मजबूत बना हुआ है, मैककेन के लिए लंबी अवधि की सफलता छोटे शहरों में अपनी पहुंच का विस्तार करने और अपने कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने पर निर्भर करती है।
भारत में कुल बैंक खातों में महिलाओं की हिस्सेदारी 39.2 प्रतिशत, डीमैट अकाउंट में भी बढ़े
पिछले कुछ वर्षों में, डीपीआईआईटी द्वारा मान्यता प्राप्त ऐसे स्टार्टअप की संख्या में वृद्धि हुई है, जिनमें कम से कम एक महिला निदेशक हैं, जो महिला उद्यमिता में सकारात्मक रुझान को दर्शाता है। ऐसे स्टार्टअप की कुल संख्या 2017 में 1,943 से बढ़कर 2024 में 17,405 हो गई है। 1952 में कुल मतदाताओं की संख्या 17.32 करोड़ से बढ़कर 2024 में 97.8 करोड़ हो गई। साथ ही महिला मतदाता पंजीकरण में मजबूत वृद्धि देखी गई है।
राइजिंग राजस्थानः निवेशकों को 533 औद्योगिक भूखंड और अलॉट करेगा रीको, 7 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया
रीको चेयरमैन अजिताभ शर्मा के मुताबिक 7 अप्रैल से जिन 533 भूखंडों का आवंटन किया जाना है, उनमें आबूरोड़ में 54, अजमेर में 30, अलवर में 7, भिवाड़ी प्रथम में 8, भिवाड़ी द्वितीय में 33, बोरानाड़ा में 26, दौसा में 1, घिलौठ में 8, जयपुर उत्तर में 2, जयपुर दक्षिण में 8, जयपुर ग्रामीण में 1, ईपीआईपी सीतापुरा जयपुर में 28, जोधपुर में 1, किशनगढ़ में 36, मंडोर में 1 और नीमराना में 2 औद्योगिक भूखंड उपलब्ध हैं।
BSNL जोधपुर का एफटीटीएच में दमदार प्रदर्शन, ग्राहक सेवा पर फोकस
ग्राहकों की सुविधा के लिए, बीएसएनएल ने सप्ताह के प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियों की योजना बनाई है, जिसमें ग्राहकों की समस्याओं का समाधान, भागीदारों के साथ समन्वय बैठकें, क्षेत्रीय भ्रमण और इंटरप्राइजेज ग्राहकों के साथ बैठकें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ग्राहक सीधे फोन नंबर और व्हाट्सएप हेल्पलाइन के माध्यम से भी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।