एनर्जी स्टोरेज के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए, प्योर ने लॉन्च किए प्योर पॉवर प्रोडक्ट्स
लॉन्च के अवसर पर प्योर के फाउंडर और एमडी डॉ. निशांत डोंगरी ने कहा, "प्योर पॉवर सिर्फ एक एनर्जी स्टोरेज प्रोडक्ट ही नहीं है, बल्कि यह भारत के डिकार्बनाइजेशन लक्ष्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। अत्याधुनिक बैटरी तकनीक और पॉवर-इलेक्ट्रॉनिक्स से घरों, व्यवसायों और ग्रिड को सशक्त बनाकर, प्योर देश को कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में सक्षम बना रहा है।" प्योर के को-फाउंडर और सीईओ रोहित वडेरा ने कहा, "प्योर पॉवर सरकार की नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने और एनर्जी स्टोरेज के एकीकरण को बढ़ावा देने विजन के अनुरूप है।
भारत के ऑफिस लीजिंग मार्केट ने 2024 में 81.7 मिलियन वर्ग फीट पर तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड
भारतीय घरेलू सॉफ्टवेयर मार्केट का आकार 2035 तक बढ़कर 100 अरब डॉलर का हो सकता है : रिपोर्ट
केंद्र ने स्वर्ण मुद्रीकरण योजना की बंद, अल्पकालिक जमा रहेंगी जारी
1 मई से एटीएम से पैसे निकालना हो जाएगा महंगा, आरबीआई ने शुल्क वृद्धि को दी मंजूरी
1 मई से भारत में एटीएम से पैसे निकालना महंगा होने जा रहा है, क्योंकि
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एटीएम इंटरचेंज फीस में वृद्धि को मंजूरी
दे दी है।
सेबी ने एफपीआई के लिए डिस्क्लोजर की सीमा को बढ़ाकर 50,000 करोड़ रुपये किया
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को घोषणा की कि उसने
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए डिस्क्लोजर सीमा को 25,000
करोड़ रुपये से बढ़ाकर 50,000 करोड़ रुपये कर दिया है।
'स्पेशियलिटी स्टील' के लिए पीएलआई योजना में 17,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी कंपनियां
स्पेशियलिटी स्टील के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना 1.1 के
दूसरे राउंड में 17,000 करोड़ रुपये के निवेश का समझौता हुआ है। यह
जानकारी केंद्र सरकार ने दी है। इस योजना के विस्तार से स्पेशियलिटी स्टील
के उत्पादन में भारत दुनिया के अन्य देशाें का मुकाबला करने में सक्षम हो
सकेगा।
दालों में आत्मनिर्भर बन रहा भारत, एनडीए सरकार में आयात के मुकाबले तेजी से बढ़ रहा निर्यात
अब राजस्थान में भी मिलेंगे एनर्जी के इनोवेटिव और ईको-फ्रेंडली सॉल्यूशंस
एनर्जी अब महाराष्ट्र, तेलंगाना और राजस्थान के बड़े शहरों और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी पहुँच बढ़ा रहा है। यहाँ अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स की बढ़ती माँग और मजबूत आर्थिक स्थितियों को देखते हुए, ब्रांड अपने एमबी-अप्रूव्ड और जीएटी टीयूवी-सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रहा है। पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, एनर्जी बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग का इस्तेमाल करता है, जिससे न सिर्फ कचरा कम होता है, बल्कि ग्राहकों को भी एक ईको-फ्रेंडली और जिम्मेदार ब्रांड का अनुभव मिलता है।
1 अप्रैल से यूनिफाइड पेंशन स्कीम की शुरुआत, 23 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए एक नई योजना यूनिफाइड पेंशन स्कीम
(यूपीएस) ला रही है। इस योजना के तहत केंद्रीय कर्मचारी जो कि कम से कम 25
वर्षों से अपनी सेवा दे रहे हैं, 1 अप्रैल से यूपीएस के तहत रिटायरमेंट से
पहले आखिरी 12 महीनों के अपने औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में
पाने के पात्र होंगे।
ट्रंप के शुल्क से भारतीय आईटी क्षेत्र में मंदी की आशंका, लाखों नौकरियां खतरे में
आईटी क्षेत्र में रुचि रखने वाले भारतीय उद्यमी अजय डाटा ने कहा, "आने वाले महीनों में अमेरिका में मंदी की संभावना बढ़ रही है। यदि शुल्क मंदी के साथ गहरा होता है, तो भारत के सबसे तेजी से बढ़ते व्यवसाय पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।" अमेरिका द्वारा शुल्क लगाने से भारत का आईटी उद्योग सबसे अधिक प्रभावित होगा। भारत के कुल निर्यात में आईटी उत्पादों और इंजीनियरिंग वस्तुओं की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। ऐसी स्थिति में, शुल्क के कारण आईटी क्षेत्र की वृद्धि लगभग नीचे चली जाएगी, डाटा ने कहा।
भारत की बायोइकोनॉमी बीते 10 वर्षों में 16 गुना बढ़कर 165.7 अरब डॉलर हुई : केंद्रीय मंत्री
भारत की बायोइकोनॉमी में बीते 10 वर्षों में 16 गुना का इजाफा हुआ है और यह
2024 में बढ़कर 165.7 अरब डॉलर की हो गई है, जो कि 2014 में 10 अरब डॉलर
थी। यह जानकारी सरकार द्वारा शुक्रवार को दी गई। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में बी
सेबी ने भ्रामक सोशल मीडिया कंटेंट पर कसी नकेल, हटाईं 70,000 पोस्ट