भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5 महीने के उच्चतम स्तर पर, बढ़कर 665.4 बिलियन डॉलर हुआ
आरबीआई के अनुसार, देश का स्वर्ण भंडार 519 मिलियन डॉलर बढ़कर 77.8 बिलियन डॉलर हो गया, जो विदेशी मुद्रा भंडार का हिस्सा है। 21 मार्च को समाप्त सप्ताह में 4.5 बिलियन डॉलर बढ़कर 658.8 बिलियन डॉलर होने के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का यह लगातार चौथा सप्ताह है रुपये में अस्थिरता को कम करने में मदद करने के लिए आरबीआई द्वारा पुनर्मूल्यांकन और विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप के कारण पिछले हफ्तों की गिरावट का रुझान अब पिछले चार हफ्तों में उलट गया है।
गोदरेज हिट का नया धमाका: थंडरबोल्ट टेक्नोलॉजी से मच्छरों पर होगा चार गुना तेज वार
लॉन्च के अवसर पर, हिट अपने 400ml के कैन पर ₹180 और 625ml के कैन पर ₹250 की विशेष शुरुआती छूट दे रहा है, जो लगभग 20% है। इसके साथ ही, काला हिट की पैकेजिंग को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है और इसमें एक ताज़ा खुशबू भी जोड़ी गई है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) की हेड ऑफ मार्केटिंग- होम केयर शिल्पा सुरेश ने इस लॉन्च पर कहा, "हम उपयोगी नवाचार को बढ़ावा देकर और बाजार का विस्तार करके घरेलू कीटनाशक श्रेणी का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एयरोसोल्स घरेलू कीटनाशक बाजार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और मच्छर एयरोसोल्स हिट की कुल कमाई में लगभग आधा योगदान करते हैं।
रिलायंस की मेट सिटी में कोरियाई डायग्नोस्टिक्स कंपनी बोडिटेक ने लगाई फैक्ट्री
मेट सिटी के सीईओ एस.वी. गोयल ने कहा, "हमें मेट सिटी की वैश्विक कंपनियों की बढ़ती लिस्ट में बोडिटेक मेड का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। प्लग-एन-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करने वाली कंपनियों के बीच मेट सिटी पसंदीदा जगह बन गई है। बोडिटेक मेड की इस अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण निर्माण सुविधा के साथ, एक उभरते केंद्र के रूप में हमारी स्थिति और मजबूत हुई है। हम झज्जर के टाउनशिप में और अधिक दक्षिण कोरियाई उद्यमों का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।" बोडिटेक दक्षिण कोरियाई के सूचकांक कोसडैक की एक सूचीबद्ध कंपनी है।
गोदरेज इंटेरियो ने ऑफिस फर्नीचर पोर्टफोलियो को मजबूत किया, 30 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य
इंटेरियो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बी2बी व्यवसाय के प्रमुख, समीर जोशी ने कहा कि भारत का ऑफिस सेक्टर एक महत्वपूर्ण परिवर्तन से गुजर रहा है, जिसमें वैश्विक उद्यम और बहुराष्ट्रीय कंपनियां उच्च-प्रदर्शन, भविष्य के लिए तैयार कार्यस्थलों की तलाश कर रही हैं। इंटेरियो का लक्ष्य ऐसे ऑफिस वातावरण तैयार करना है जो कर्मचारियों की उत्पादकता को बढ़ावा दें, उनके स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दें और सतत व्यापारिक प्रथाओं का समर्थन करें।