businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 443.71 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 12, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market sensex sinks 546 points on today 83331मुंबई। देश के शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 443.71 अंकों की गिरावट के साथ 28,353.54 पर और निफ्टी 151.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,715.60 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 316.16 अंकों की गिरावट के साथ 28,481.09 पर खुला और 443.71 अंकों या 1.54 फीसदी गिरावट के साथ 28,353.54 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,481.11 के ऊपरी और 28,251.31 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी सुबह 133.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,732.95 पर खुला और 151.10 अंकों या 1.70 फीसदी गिरावट के साथ 8,715.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,746.95 के ऊपरी और 8,699.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 393.43 अंकों की गिरावट के साथ 12,951.89 पर और स्मॉलकैप 301.69 अंकों की गिरावट के साथ 12,559.70 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 2 सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.87 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.26 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (5.23 फीसदी), धातु (4.34 फीसदी), आधारभूत सामग्री (3.69 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (3.25 फीसदी) और बिजली (3.14 फीसदी)।


इससे पूर्व की खबर कि अनुसार...


सुबह साढ़े नौ बजे मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक में 546 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार में इस भारी गिरावट की वजह अमेरिकी ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना से जुड़ी अटकलें बताई जा रही हैं। सेंसेक्स आज के शुरूआती कारोबार में लगभग 546 अंक लुढक़कर 28,251.31 पर आ गया जबकि निफ्टी 8,700 के स्तर से नीचे आ गया।
ग्लोबल मार्केट्स में जारी उथल-पुथल के बीच सोमवार को सेंसेक्स में गिरावट का यह दौर बाजार खुलते ही शुरू हो गया था। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सुबह 316.16 अंकों की गिरावट के साथ 28,481.09 पर, जबकि एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 133.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,732.95 पर खुला। ब्रग्जिट के बाद सेंसेक्स में यह सबसे बड़ी गिरावट है।
इस गिरावट के साथ ही डॉलर के मुकाबिले रुपये में भी गिरावट दर्ज की गई। 35 पैसे की गिरावट के साथ रुपया 66.90 रुपये प्रति डॉलर पहुंच गया। 1 सितंबर के बाद रुपये की सबसे कमजोर शुरुआत देखने को मिली है। ये डॉलर के मुकाबले अपने 2 हफ्ते के निचले स्तर पर खुला है।
24 जून को ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से बाहर जाने के फैसले के बाद सोमवार को दर्ज की गई गिरावट, बाजार में सबसे बड़ी गिरावट है। कारोबारी सप्ताह से पहले दिन ही भारी गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
अमेरिका में ब्याज दरों में हो सकती है बढ़ोतरी
कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों ने आज दिन में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक आईआईपी और मुद्रास्फीति के आंकड़ों के जारी होने से पहले भी सतर्कता बरती। अमेरिकी ब्याज दर में संभावित वद्धि के बारे में नई अटकलों से जुड़ी चिंता के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में नरमी से बाजार का रुख प्रभावित हुआ।
वहीं सोमवार को चीन के शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुले। शंघाई कॉम्पोजिट सूचकांक पर चीनी शेयर 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,037.51 अंकों पर खुला। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शेन्झोन सूचकांक 1.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,578.78 अंकों पर खुला। चीनेक्सट सूचकांक 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,163.45 अंकों पर खुला।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0