businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अब विमान आयात की प्रक्रिया हुई आसान

Source : business.khaskhabar.com | Nov 28, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 now aircraft import procedure simplifiedनई दिल्ली। नियमित उडान सेवाएं उपलब्ध कराने वाली एयरलाइंस व आपरेटरों द्वारा विमान आयात किए जाने की प्रक्रिया को केंद्र सरकार ने शनिवार को सुगम कर दिया। विमानों के आयात की प्रारंभिक सैद्धांतिक मंजूरी देने का काम नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सौंप दिया गया है।

नागर विमानन मंत्रालय के मुताबिक डीजीसीए को विमानों के आयात की प्रक्रिया को मंजूरी देने का काम सुगम करने के लिए किया गया है क्योंकि विभिन्न नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं को डीजीसीए द्वारा ही नियंत्रित किया जाता है।

मौजूदा प्रक्रिया के मुताबिक विमानों के आयात के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी लेनी पडती थी। मंत्रालय ने कहा कि विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) तथा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने संबंधित अपेक्षित प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं में संशोधन किया है।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0