businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जेनपैक्ट देगी 10 हजार लोगों को नौकरियां

Source : business.khaskhabar.com | Dec 08, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 genpact to employ 10 thousand personnel next yearहैदराबाद। बीपीओ सेवा प्रदाता जेनपैक्ट अगले वर्ष के अंत तक 10,000 से अधिक लोगों को नियुक्त करेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह कहा। जेनपैक्ट के उपाध्यक्ष तथा प्रमुख (वित्तीय सेवा विश्लेषण) अमित भास्कर ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में कहा, अगले साल 10 हजार से अधिक नियुक्ति होंगी।

इसमें से अकेले 3 हजार हैदराबाद में ही होगी। पिछले कुछ साल में नियुक्ति लगभग इसी दायरे में हो रही है। उन्होंने कहा, हैदराबाद में हम वित्त, एकाउंटिंग, लेन-देन प्रसंस्करण तथा प्रौद्योगिकी समेत अन्य क्षेत्र में नियुक्ति करेंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0