businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

खाडी के भारतवंशी उद्यमी को लंदन का शीर्ष अवार्ड

Source : business.khaskhabar.com | Dec 06, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 businessman of indian origin from gulf named for top london awardलंदन। लंदन के समाचार पत्र एशियन लाइट ने कहा कि 2015 का पर्सन ऑफ द इयर सम्मान वह जेद्दाह के अनिवासी भारतीय उद्यमी शिफा अल जजीरा मेडिकल ग्रुप के प्रबंध निदेशक केटी मुहम्मद रबीह रबीउल्लाह को देगा। उन्हें सम्मान दिए जाने की घोषणा करते हुए निर्वाचन समिति ने कहा कि रबीउल्लाह अपने समुदाय को मदद करने की एक मिसाल स्थापित कर रहे हैं।

निर्वाचन समिति में इंडिया क्लब यूके के अध्यक्ष अशित सिन्हा, यूरोपीय संसद सदस्य अफजल खान, मैनचेस्टर के पूर्व मेयर नईम उल हसन शामिल थे। समिति ने अपने बयान में कहा,थाईलैंड के देहात क्षेत्रों में रबीउल्लाह की सामाजिक गतिविधि सराहनीय है। सम्मान लंदन में 23 अप्रैल 2016 को लंदन में दिया जाएगा। रबीउल्लाह अपनी कंपनी के लाभ का पांच फीसदी हिस्सा केरल में बच्चों को स्कूल बस सुविधा देने और बीमा योजना देने में करते हैं।

उन्होंने थाईलैंड के गांवों के लिए एक लाख डॉलर का दान किया है, ताकि उनके लिए ट्रैक्टर और कृषि उपकरण खरीदे जा सकें। उन्हें 2013 में प्रवासी भारतीय सम्मान भी दिया गया था। शिफा अल जजीरा मेडिकल ग्रुप मध्य पूर्व में एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी है। कंपनी के खाडी सहयोग परिषद और भारत में अनेक ऑप्टिकल दुकानें, फार्मेसी, क्लिनिक और अस्पताल चल रहे हैं।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0