businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ने चिली के प्रमुख तांबा क्षेत्र में खोज के लिए कोडेल्को के साथ साझेदारी की

Source : business.khaskhabar.com | Nov 12, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 adani groups kutch copper partners with codelco for exploration in chiles key copper region 860143
अहमदाबाद । अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) और चिली की कोडेल्को ने गुरुवार को उत्तरी चिली के एंटोफगास्टा क्षेत्र के कैलामा कॉपर बेल्ट में स्थित कबुरकाला परियोजना में रणनीतिक अन्वेषण साझेदारी का ऐलान किया। 
दोनों कंपनियों के बीच यह साझेदारी महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में भारत और चिली के बीच सहयोग को मजबूत करेगा। यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है, जब दोनों देशों के लिए संसाधनों की सुरक्षा एक रणनीतिक प्राथमिकता बन गई है।
अदाणी ग्रुप के लिए यह प्रस्तावित साझेदारी वैश्विक स्तर पर विविधीकृत और एकीकृत तांबा मूल्य श्रृंखला विकसित करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। इसके तहत चिली में तांबे के खनिज संसाधनों को भारत के मुंद्रा स्थित तांबा स्मेल्टर परिसर से जोड़ा जाएगा। इससे ऐसे खनिज की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी, जो विद्युतीकरण और वैश्विक ऊर्जा बदलाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
केसीएल के निदेशक जीत अदाणी ने कहा, "तांबे जैसे महत्वपूर्ण संसाधन हमारे भविष्य के बदलाव के केंद्र में हैं। हम इस रणनीतिक साझेदारी को सिर्फ खनन परिसंपत्ति के रूप में नहीं, बल्कि भारत के भविष्य में दीर्घकालिक निवेश के रूप में देखते हैं। वैश्विक तांबा संसाधनों तक मजबूत पहुंच सुनिश्चित करके हम उन महत्वपूर्ण उद्योगों के लिए आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत कर रहे हैं, जो देश की विकास यात्रा को गति दे रहे हैं। इनमें नवीकरणीय ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण, बुनियादी ढांचा और प्रौद्योगिकी क्षेत्र शामिल हैं।"
जीत अदाणी ने आगे कहा, "यह साझेदारी भारत की संसाधन सुरक्षा बढ़ाने और वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने की उसकी यात्रा को समर्थन देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"
वहीं, कोडेल्को के लिए यह पहल सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से अपने अन्वेषण पोर्टफोलियो से मूल्य सृजित करने की रणनीति का हिस्सा है। इसके तहत जोखिम साझा करते हुए विकास की क्षमता रखने वाली तांबा परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
कोडेल्को के बोर्ड के अध्यक्ष बर्नार्डो फॉन्टेन ने कहा, "यह समझौता ज्ञापन पिछले एक साल के दौरान अदाणी समूह के साथ किए गए हमारे काम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रक्रिया वैश्विक स्तर के साझेदारों को आकर्षित करने और अपने अन्वेषण पोर्टफोलियो से मूल्य सृजित करने की कोडेल्को की क्षमता को दर्शाती है। साथ ही, यह कंपनी और चिली सरकार के दीर्घकालिक हितों की रक्षा भी करती है।"
इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हाल ही में लंदन में आयोजित 'एलएमई वीक 2026' के दौरान जीत अदाणी, अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज के सीईओ डॉ. विनय प्रकाश और बर्नार्डो फॉन्टेन की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।
प्रस्तावित साझेदारी के तहत अदाणी समूह पूंजी, प्रौद्योगिकी आधारित अन्वेषण और बड़े पैमाने पर परियोजनाओं को क्रियान्वित करने की क्षमता उपलब्ध कराएगा। वहीं, कोडेल्को अपने गहन भूवैज्ञानिक ज्ञान और अंतरराष्ट्रीय अनुभव का योगदान देगा। इससे कबुरकाला परियोजना में अन्वेषण कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
दोनों कंपनियों का ध्यान जिम्मेदार अन्वेषण, सुरक्षा के उच्च मानकों, पर्यावरण संरक्षण और दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर रहेगा।
कच्छ कॉपर लिमिटेड गुजरात के मुंद्रा में दुनिया के सबसे बड़े एकल-स्थान वाले कस्टम तांबा स्मेल्टर परिसरों में से एक विकसित कर रही है। यह परिसर अत्याधुनिक तकनीक, डिजिटलीकरण और उच्च पर्यावरण, सामाजिक एवं प्रशासनिक (ईएसजी) मानकों पर आधारित होगा। इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण धातुओं के मामले में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है।
--आईएएनएस

[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]


[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]


[@ व्यापार में सफलता के अचूक उपाय]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0