businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बेहतर सुरक्षा के लिए ईमेल संदेशों को कूट रूप देगा गूगल

Source : business.khaskhabar.com | Mar 22, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Now Gmail Encrypts Messages Sent to Google Serversवाशिंगटन। इंटरनेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल ने अपने सर्वर को ज्यादा सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने तथा सुरक्षा में खामी को दूर करने के लिए अपनी लोकप्रिय सेवा जीमेल को कूट रूप की घोषणा की है।

जीमेल के सुरक्षा इंजीनियरिंग क्षेत्र के प्रमुख निकोलस लिजोबोस्र्की ने कहा आपका ईमेल आपके लिए महत्वपूर्ण है और इसे हमेशा सुरक्षित और उपलब्ध रखना हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

 लिजोबोस्र्की ने शुक्रवार को एक ब्लाग में लिखा आज से आप जब भी ईमेल देखेंगे या भेजेंगे तो जीमेल कूट रूप (एन्क्रिप्टेड) एचटीटीपीएस संपर्क का उपयोग करेगा। जीमेल ने शुरूआत से एचटीटीपीएस का उपयोग किया है। उन्होंने कहा आज के बदलाव का मतलब है कि कोई भी आपके संदेश को नहीं देख सकेगा।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0