businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

निप्पॉन लाइफ रिलायंस लाइफ में हिस्सेदारी बढ़ाएगी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 25, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Nippon Life to buy stake in Reliance Life for Rs.2,265 croreमुंबई। जापान की जीवन बीमा कंपनी निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस, रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 49 फीसदी करेगा। दोनों कंपनियों ने कहा कि इसके लिए वह 2,265 करो़ड रूपये में भारतीय कंपनी में 23 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी।

खरीदारी के बाद भारतीय कंपनी का नाम भी बदलकर रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड कर दिया जाएगा। यहां एक बयान में रिलायंस कैपिटल ने कहा कि इस सौदे के लिए रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस का मूल्यांकन करीब 10 हजार करो़ड रूपये (1.5 अरब डॉलर) किया गया। यह मूल्यांकन देश के जीवन बीमा कंपनियों में सर्वाधिक मूल्यांकन में एक है।

रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी के हवाले से बयान में कहा गया है, ""हमें खुशी है कि हमारी दो कंपनियों को बेमिशाल संबंध अब बराबर की साझेदारी में बदल गया है। निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस पहले हमारे संपत्ति प्रबंधन व्यापार में और अब हमारे जीवन बीमा व्यापार में हिस्सेदारी बढ़ा कर 49 फीसदी कर रही है।"" निप्पॉलन लाइफ इंश्योरेंस के अध्यक्ष योशिनोबु सुत्सुई के हवाले से बयान में कहा गया है, ""2011 में हमारे निवेश के बाद से हमने आपसी समझदारी का विकास किया है और सिर्फ वित्तीय साझेदारी ही नहीं, बल्कि ठोस भरोसे पर आधारित संबंध का निर्माण किया है।""

निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस और रिलायंस कैपिटल दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल ने निप्पॉन द्वारा हिस्सेदारी बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए नियामकीय मंजूरी मिलनी अभी हालांकि बाकी है। सौदे को वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही पूरा किए जाने की संभावना है। निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस ने रिलायंस कैपिटल ऎसेट मैनेजमेंट में भी 3,303 करो़ड रूपये निवेश करने का वादा किया है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0