businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

केनरा बैंक में रिक्त पद, जल्द ही करें आवेदन

Source : business.khaskhabar.com | Nov 26, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Canara bank vacancies release, Apply Now  केनरा बैंक ने खाली पदों के लिए भर्ती जारी की हैं। इच्छा और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बैंक के रिक्त पदो में 1) चार्टर्ड अकाउंटेंट, 2) नेटवर्क इंजीनियर, 3) रिसेप्शनिस्ट, के पद सम्मिलित हैं। 1) चार्टर्ड अकाउंटेंट के रिक्त पदो के लिए शैक्षणिक योग्यता आईसीएआई क्वालिफाइड होना जरूरी हैं।

इन पदों के लिए आयुसीमा न्यूनतम 24 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तय की गयी हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 58097 रूपए का मासिक मानदेय दिया जायेगा। 2) नेटवर्क इंजीनियर के रिक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता BE / B .Tech (Tele.& Elec) तय की गयी हैं। पदों के लिए न्यूनतम आयुसीमा 22 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 35 वर्ष तय की गयी हैं।

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 44360 रूपए का मासिक मानदेय दिया जायेगा। 3) रिसेप्शनिस्ट के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास तय की गयी हैं। पदों के लिए आयुसीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 28 वर्ष तय की गयी हैं। पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रूपए का मासिक मानदेय दिया जायेगा।

जिसके हर साल इजाफा किया जायेगा। पदो पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर रहेगी। अन्य किसी भी जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट http://www.canmoney.in/ पर विजिट करें।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0