भारत और पोलैंड साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और महत्वपूर्ण खनिजों पर समझौतों की तैयारी में: एस. जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत और पोलैंड साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष, स्वच्छ कोयला, वर्गीकृत जानकारी और महत्वपूर्ण खनिजों सहित विभिन्न क्षेत्रों में समझौतों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये समझौते द्विपक्षीय संबंधों में गहराई और मजबूती दोनों लाएंगे।
बाजारों में अधिक तरलता के चलते अप्रैल 2027 तक रेपो रेट 6 प्रतिशत पहुंचने की उम्मीद
फर्म ने कहा कि अभी लिक्विडिटी को सामान्य करने की रफ्तार के मामले में बहुत ज्यादा गुंजाइश नहीं है, क्योंकि अभी हालात में काफी गड़बड़ियां हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बाजार को कुछ अस्थायी और स्थायी उपायों की उम्मीद है, जिनमें फॉरेक्स स्वैप, एमएसएस बॉन्ड, ओएमओ बिक्री और संभवतः सीआरआर में बढ़ोतरी शामिल हो सकती है।
सेल की बिक्री अगस्त में 13 प्रतिशत बढ़ी, उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा
सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने शुक्रवार को कहा कि उसकी बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1.87 मिलियन टन हो गई है। इस दौरान होट मेटल, क्रूड स्टील और बिकने योग्य स्टील का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा है।
'गुजरात सबसे गतिशील राज्यों में से एक', वीजीजीएस 2027 रोड शो में बोले कॉरपोरेट लीडर्स
गुजरात सरकार द्वारा वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) 2027 से पहले देश की आर्थिक राजधानी में आयोजित रोडशो में गुरुवार को शीर्ष कॉरपोरेट लीडर्स ने गुजरात को देश के सबसे गतिशील राज्यों में से एक बताया और राज्य में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने में रुचि व्यक्त की।
हिमाचल का राजकोषीय घाटा सीमा से ज्यादा, राजस्व का 86 प्रतिशत वेतन और सब्सिडी पर खर्च
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति की चिंताजनक तस्वीर पेश की है। सीएजी ने तेजी से बढ़ते कर्ज के बोझ, राजकोषीय घाटे की सीमा के उल्लंघन और विकास एवं पूंजीगत व्यय के लिए धन की घटती उपलब्धता पर चिंता व्यक्त की।
भारत का सर्विसेज पीएमआई अगस्त में बढ़कर 54.1 रहा, रोजगार वृद्धि 15 महीनों के उच्च स्तर पर
भारत के सर्विसेज सेक्टर में अगस्त में जोरदार वृद्धि देखने को मिली है और एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बढ़कर 54.1 पर पहुंच गया है। इससे रोजगार वृद्धि भी 15 महीनों के उच्च स्तर पर रही है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक निजी सर्वेक्षण में दी गई।
अगस्त में पाकिस्तान की मुद्रास्फीति दर बढ़कर 11.1 प्रतिशत हो गई
पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त में पाकिस्तान की शीर्ष मुद्रास्फीति दर सालाना आधार पर 11.1 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो जुलाई में 9.2 प्रतिशत थी। पीबीएस के आंकड़ों के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति अगस्त 2025 में 3.1 प्रतिशत रही।