प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन (2.0) 20 लाख घरों के माइलस्टोन के पहुंचने के करीब, शहरी गरीबों को हुआ फायदा
केंद्र प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) करीब 20 लाख घरों को मंजूरी देने के आंकड़े के करीब पहुंच गया है। यह जानकारी सरकार की ओर से दी गई।
ब्रिक्स 2026: भारत की अध्यक्षता से व्यापार, निवेश और ग्लोबल साउथ सहयोग को मिली नई रफ्तार
ब्रिक्स 2026 की भारत की अध्यक्षता सदस्य और साझेदार देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को नई गति दे रही है।
भारत का फॉरेक्स रिजर्व रिकॉर्ड 785.71 अरब डॉलर पर पहुंचा, 44.90 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी: आरबीआई
विदेशी मुद्रा भंडार में हुई इस बड़ी वृद्धि का सबसे प्रमुख कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में तेज बढ़ोतरी रही। समीक्षा सप्ताह के दौरान एफसीए 47.498 अरब डॉलर बढ़कर 648.17 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मार्च के अंत की तुलना में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में 95.886 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह 63.692 अरब डॉलर अधिक है।
देश में फरवरी से राजमार्गों पर शुरू हो जाएंगे बैरियर-फ्री टोल : नितिन गडकरी
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार अब फास्टैग को गाड़ी की नंबर-प्लेट पहचानने वाली तकनीक के साथ जोड़ने पर विचार कर रही है। वे टोल वसूलने के ऐसे सिस्टम की ओर बढ़ रहे हैं जो ज्यादा टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा और जिससे टोल कलेक्शन में भी काफी बढ़ोतरी होगी।
सप्ताह में पांच कार्य दिवस को लेकर बैंक यूनियन की हड़ताल, बैंकिंग सेवाओं पर असर
यूएफबीयू में कुल सात बैंकिंग यूनियन शामिल हैं और इसमें सरकारी बैंकों के करीब 90 प्रतिशत कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि, इस हड़ताल का निजी बैंकों की सेवाओं पर असर नहीं हुआ है। हड़ताल में कई सरकारी बैंक कर्मचारियों के शामिल होने के कारण सरकारी बैंकों की ब्रांच या तो पूरी तरह से बंद हैं या फिर आंशिक रूप से कामकाज कर रही हैं।
यूपीआई के जरिए पेंशन को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की तैयारी, स्वास्थ्य और गारंटीड रिटर्न उत्पादों पर भी काम जारी: पीएफआरडीए चेयरमैन
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026' के दौरान पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन शिवसुब्रमण्यम रमण ने गुरुवार को कहा कि भारत में पेंशन कवरेज का विस्तार करने के लिए तकनीक सबसे बड़ा माध्यम बनने जा रही है।
भारत का एयरोस्पेस बाजार 2035 तक 61 अरब डॉलर तक पहुंचेगा, एमएसएमई के लिए खुलेंगे बड़े अवसर: राम मोहन नायडू
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने गुरुवार को कहा कि भारत का एयरोस्पेस मार्केट वर्ष 2025 के 30 अरब डॉलर से अधिक के स्तर से बढ़कर 2035 तक लगभग 61 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।
फिनटेक वित्तीय समावेशन को दे रहा नई ऊंचाई, गांव-गांव तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने में निभा रहा अहम भूमिका: आरबीआई गवर्नर
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने गुरुवार को कहा कि फिनटेक कंपनियां भारत के वित्तीय तंत्र की महत्वपूर्ण भागीदार हैं और वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका लगातार बढ़ रही है।
RBI और सेबी ने भारत के पहले टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट की शुरुआत की, ब्लॉकचेन और डिजिटल रुपए से होगा निपटान
इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत टोकनाइज्ड सिक्योरिटीज और एसेट सेटलमेंट में ब्लॉकचेन तकनीक तथा डिजिटल रुपए (सीबीडीसी) का उपयोग किया जाएगा। शुरुआती चरण में यह व्यवस्था कॉरपोरेट बॉन्ड पर केंद्रित रहेगी, लेकिन भविष्य में इसका विस्तार अन्य वित्तीय परिसंपत्तियों जैसे शेयर, म्यूचुअल फंड यूनिट्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट तक भी किया जा सकता है।
सेबी डेरिवेटिव्स के लिए एक्सपायरी-डे पर क्लोजिंग प्राइस निर्धारण पद्धति में बदलाव की तैयारी कर रहा है: चेयरमैन
मुंबई में आयोजित 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026' के दूसरे दिन बोलते हुए पांडे ने स्पष्ट किया कि क्लोजिंग ऑक्शन सेशन व्यवस्था जारी रहेगी और इसे वापस लेने का कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि समय के साथ इसकी कार्यप्रणाली अधिक सुचारु हुई है और बाजार भागीदारों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।
बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, 803.99 ग्राम गैर-हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण किए जब्त
मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि बीआईएस के चेन्नई शाखा कार्यालय ने 1 सितंबर, 2026 को चेन्नई के अंबत्तूर में एक आभूषण की दुकान पर प्रवर्तन तलाशी और जब्ती कार्रवाई के दौरान 803.99 ग्राम गैर-हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण जब्त किए।
AI बैंकिंग सेक्टर की बढ़ा सकता है दक्षता, AI एजेंट्स के लिए स्पष्ट ढांचा बनाना आवश्यक : SBI चेयरमैन
शेट्टी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में रणनीतिक क्षमताएं विकसित करने के लिए बुनियादी एआई मॉडल तैयार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एजेंटिक एआई बैंकों को बड़े पैमाने पर ग्राहकों के लिए अधिक व्यक्तिगत सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्षम बना सकता है।