businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दीपावली बलिप्रतिपदा के चलते आज शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीईएस पर नहीं होगी ट्रेडिंग

Source : business.khaskhabar.com | Nov 10, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets closed today due to diwali balipratipada trading on nse and bse will not be permitted 859756मुंबई । भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को दीपावली बलिप्रतिपदा के छट्टी के कारण बंद रहेगा। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक्स एक्सचेंज (बीएसई) पर कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा। 
दोनों एक्सचेंजों पर इक्विटी के साथ-साथ इक्विटी डेरिवेटिव्स और एसएलबी सेगमेंट में भी कारोबार बंद रहेगा। 


दीपावली बलिप्रतिपदा की छुट्टी मुहूर्त और सोमवार के ट्रेडिंग सत्र के बाद पड़ रही है। इसके बाद 24 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव के अवसर पर 24 नवंबर को और क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसंबर को छुट्टी रहेगी।




सोमवार को सेंसेक्स 107.25 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,106.65 और निफ्टी 58.25 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,044.65 पर बंद हुआ। 


कारोबारी सत्र में बाजार को ऊपर खींचने का काम बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 1.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। साथ ही, निफ्टी पीएसयू बैंक 3.73 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 1.65 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 1.33 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.92 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.77 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.75 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.74 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।


निफ्टी आईटी -1.22 प्रतिशत, निफ्टी मेटल -0.46 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी -0.15 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज -0.13 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज -0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।


मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 334.40 अंक या 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,022.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 18.65 अंक या 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,185.05 पर था।


जानकारों ने कहा कि । एफआईआई की बढ़ती भागीदारी और उम्मीद से बेहतर कॉर्पोरेट नतीजों ने वित्त वर्ष 27 के कमाई के अनुमान में सुधार की उम्मीदों को मजबूत किया है, जिससे बाजार की धारणा को समर्थन मिला है।


--आईएएनएस
 

[@ गजब! अजगर और मगर के बीच रहता है ये परिवार]


[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]


[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0