businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार बलिप्रतिपदा पर बंद

Source : business.khaskhabar.com | Oct 31, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market closed on balipratipada 113936मुंबई । देश के प्रमुख शेयर बाजार सोमवार को बलिप्रतिप्रदा के मौके पर बंद हैं। बलिप्रतिपदा दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है। शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए मंगलवार, एक नवंबर को खुलेंगे।

देश के शेयर बाजारों में रविवार को दिवाली के अवसर पर विशेष मुहूर्त कारोबार हुआ, जिसमें प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 11.30 अंकों और निफ्टी में 12.30 अंकों की गिरावट रही।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स रविवार को विशेष कारोबार के दौरान 28,066.32 पर खुला और 11.30 अंकों यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 27,930.21 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 28,095.71 के ऊपरी और 27,890.14 के निचले स्तर को छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8,672.35 पर खुला और 12.30 अंकों यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 8,625.70 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 8,678.25 के ऊपरी और 8,616.25 के निचले स्तर को छुआ।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0