businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 97 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 03, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 97 points 115598नई दिल्ली। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को भी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 96.94 अंकों की गिरावट के साथ 27,430.28 पर और निफ्टी 29.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,484.95 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 9.16 अंकों की गिरावट के साथ 27,518.06 पर खुला और 96.94 अंकों या 0.35 फीसदी गिरावट के साथ 27,430.28 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,600.74 के ऊपरी और 27,399.26 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 14.15 अंकों की गिरावट के साथ 8,499.85 पर खुला और 29.05 अंकों या 0.34 फीसदी गिरावट के साथ 8,484.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,537.65 के ऊपरी और 8,476.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 179.44 अंकों की गिरावट के साथ 13014.56 पर और स्मॉलकैप 140.15 अंकों की गिरावट के साथ 13167.23 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 2 सेक्टरों दूरसंचार (0.64 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.13 फीसदी) में ही तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे तेल और गैस (1.83 फीसदी), रियल्टी (1.29 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.11 फीसदी), ऊर्जा (1.10 फीसदी) और बिजली (0.98 फीसदी)। (आईएएनएस)

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0