businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 374 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 26, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 374 points 92340मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 373.94 अंकों की गिरावट के साथ 28,294.28 पर और निफ्टी 108.50 अंकों की गिरावट के साथ 8,723.05 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 37.3 अंकों की गिरावट के साथ 28,630.92 पर खुला और 373.94 अंकों या 1.30 फीसदी गिरावट के साथ 28,294.28 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,630.92 के ऊपरी और 28,272.03 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 23.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,807.90 पर खुला और 108.50 अंकों या 1.23 फीसदी गिरावट के साथ 8,723.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,809.55 के ऊपरी और 8,715.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 71.15 अंकों की गिरावट के साथ 13,260.82 पर और स्मॉलकैप 71.52 अंकों की गिरावट के साथ 12,887.38 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों -ऊर्जा (0.35 फीसदी), धातु (0.08 फीसदी), तेल और गैस (0.08 फीसदी)- में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (2.00 फीसदी), दूरसंचार (1.76 फीसदी), वाहन (1.72 फीसदी), औद्योगिक (1.58 फीसदी) और बैंकिंग (1.56 फीसदी)। (आईएएनएस)

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0