businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 349 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 02, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 349 points 115011मुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 349.39 अंकों की गिरावट के साथ 27,527.22 पर और निफ्टी 112.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,514.00 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 197.29 अंकों की गिरावट के साथ 27679.32 पर खुला और 349.39 अंकों या 1.25 फीसदी गिरावट के साथ 27,527.22 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,679.32 के ऊपरी और 27,500.81 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 83.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,542.80 पर खुला और 112.25 अंकों या 1.30 फीसदी गिरावट के साथ 8,514.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,549.50 के ऊपरी और 8,504.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेज गिरावट देखी गई। मिडकैप 247.43 अंकों की गिरावट के साथ 13,194.00 पर और स्मॉलकैप 249.51 अंकों की गिरावट के साथ 13,307.38 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। इनमें तेल और गैस (2.76 फीसदी), ऊर्जा (2.47 फीसदी), रियल्टी (2.18 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (2.15 फीसदी) और औद्योगिक (1.84 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट देखी गई। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0