businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 406 अंक उछल पहुंचा 22 हजार के पास

Source : business.khaskhabar.com | Mar 07, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex leaps by 406 points a new highमुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। सेंसेक्स 405.92 अंकों की तेजी के साथ 21,919.79 पर और निफ्टी 125.50 अंकों की तेजी के साथ 6,526.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 25.57 अंकों की तेजी के साथ 21,539.44 पर खुला और 405.92 अंकों या 1.89 फीसदी तेजी के साथ 21,919.79 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 21,960.89 के ऊपरी और 21,539.44 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी 12.80 अंकों की तेजी के साथ 6,413.95 पर खुला और 125.50 अंकों या 1.96 फीसदी तेजी के साथ 6,526.65 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 6,537.80 के ऊपरी और 6,413.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि गिरावट दर्ज की गई।

मिडकैप 14.56 अंकों की गिरावट के साथ 6,693.44 पर और स्मॉलकैप 14.01 अंकों की गिरावट के साथ 6,612.45 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (5.40 फीसदी), बैंकिंग (5.35 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (4.05 फीसदी), तेल एवं गैस (3.65 फीसदी) और बिजली (1.81 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के तीन सेक्टरों स्वास्थ्य सेवा (2.02 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.97 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.16 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0