businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 79 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 27, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 79 points 112376मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 79.39 अंकों की तेजी के साथ 27,915.90 पर और निफ्टी 8,615.25 पर सपाट बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 27.88 अंकों की गिरावट के साथ 27808.63 पर खुला और 79.39 अंकों या 0.29 फीसदी तेजी के साथ 27,915.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,958.13 के ऊपरी और 27,665.60 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 8.15 अंकों की गिरावट के साथ 8,607.10 पर खुला और 8,615.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,624.85 के ऊपरी और 8,550.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। मिडकैप 139.17 अंकों की गिरावट के साथ 13,282.17 पर और स्मॉलकैप 103.41 अंकों की तेजी के साथ 13,325.57 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 3 सेक्टरों- तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.55 फीसदी), वित्त (0.36 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.12 फीसदी)- में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे वाहन (1.36 फीसदी), उपभोक्ता गैरअनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.32 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.01 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.78 फीसदी) और ऊर्जा (0.74 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0