businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में 156 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 04, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 156 points 116298मुंबई। देश के शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 156.13 अंकों की गिरावट के साथ 27,274.15 पर और निफ्टी 51.20 अंकों की गिरावट के साथ 8,433.75 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 35.27 अंकों की बढ़त के साथ 27,465.55 पर खुला और 156.13 अंकों या 0.57 फीसदी गिरावट के साथ 27,274.15 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,498.91 के ऊपरी और 27,193.61 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 18.65 अंकों की बढ़त के साथ 8,503.60 पर खुला और 51.20 अंकों या 0.60 फीसदी गिरावट के साथ 8,433.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,504.00 के ऊपरी और 8,400.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 175.03 अंकों की गिरावट के साथ 12,839.53 पर और स्मॉलकैप 289.75 अंकों की गिरावट के साथ 12,877.48 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.41 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.66 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.31 फीसदी) में ही तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे स्वास्थ्य सेवाएं (4.16 फीसदी), रियल्टी (2.44 फीसदी), धातु (2.41 फीसदी), दूरसंचार (2.08 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (1.72 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0