businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मिस्र दौरे पर पहुंचे पीयूष गोयल, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश साझेदारी को देंगे नई गति

Source : business.khaskhabar.com | Nov 15, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 piyush goyal arrives in egypt visit set to give new momentum to bilateral trade and investment partnership 860858नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मिस्र पहुंच गए हैं। 15-16 नवंबर तक चलने वाले इस दौरे का उद्देश्य भारत और मिस्र के बीच व्यापार, निवेश, औद्योगिक सहयोग और कारोबारी संबंधों को नई मजबूती देना है। दौरे के दौरान गोयल भारत-मिस्र संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी), संयुक्त बिजनेस काउंसिल (जेबीसी) और बिजनेस फोरम की बैठकों में हिस्सा लेंगे। 

मिस्र पहुंचने के बाद पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि काहिरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी मुलाकात लातविया के स्वास्थ्य मंत्री होसाम्स अबू मेरी से हुई। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे भी कई बार सार्थक बैठकों के लिए बेहतरीन स्थल साबित होते हैं।

अपने दौरे के दौरान पीयूष गोयल ने काहिरा स्थित हेलियोपोलिस वॉर सेमेट्री में जाकर विश्व युद्धों के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि भारत से हजारों किलोमीटर दूर मिस्र की धरती पर देश के वीर सैनिकों की स्मृतियां आज भी जीवित हैं। गोयल ने इसे भावुक क्षण बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता और मानवता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

इससे पहले वाणिज्य मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि पीयूष गोयल और मिस्र के निवेश एवं विदेशी व्यापार मंत्री डॉ. मोहम्मद फरीद सालेह काहिरा में आयोजित भारत-मिस्र संयुक्त व्यापार समिति की सातवीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा व्यापार को और विविध एवं व्यापक बनाने के उपायों पर चर्चा होगी।

बैठक में बाजार पहुंच, गैर-शुल्क बाधाएं, कृषि एवं खाद्य उत्पाद, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग वस्तुएं, रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स, उर्वरक, कपड़ा, MSME, सेवाएं, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, परिवहन और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा।

भारत और मिस्र के बीच आर्थिक संबंध हाल के वर्षों में तेजी से मजबूत हुए हैं। अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान दोनों देशों के बीच वस्तु व्यापार 5.04 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 64 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का मिस्र को निर्यात 3.87 अरब डॉलर रहा, जबकि मिस्र से आयात 2.60 अरब डॉलर दर्ज किया गया। भारत मुख्य रूप से मांस एवं पोल्ट्री उत्पाद, पेट्रोलियम उत्पाद, जैविक रसायन, कपास और मशीनरी का निर्यात करता है। वहीं मिस्र से कच्चा तेल, उर्वरक, कपास और खनिज उत्पाद भारत आयात करता है।

दौरे के दौरान पीयूष गोयल अफ्रीकी निर्यात-आयात बैंक (एफ्रेक्सिमबैंक), इजिप्शियन जूनियर बिजनेसमैन एसोसिएशन और इजिप्ट-इंडिया स्टार्टअप्स फोरम के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा मिस्र के वरिष्ठ मंत्रियों और प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठकों के जरिए निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा होगी।

--आईएएनएस

[@ Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...]


[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]


[@ व्यायाम से डर लगे तो कॉफी पीएं]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0