businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नोएडा टोल ब्रिज कंपनी के शेयर 20 फीसदी तक लुढक़े

Source : business.khaskhabar.com | Oct 27, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 noida toll bridge company shares declined by 20 percent 112127मुंबई। नोएडा टोल ब्रिज कंपनी (एनटीबीसीएल) के शेयर में गुरुवार को तेज गिरावट दर्ज की गई।
दिल्ली नोएडा टोल ब्रिज को दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट (डीएनडी) भी कहा जाता है।

शेयर बाजार के शुरुआती सत्र में गुरुवार को निचला सर्किट लग गया। कंपनी के शेयर लगभग 20 फीसदी तक लुढक़ गए।

गौरतलब है कि बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एनटीबीसीएल से डीएनडी फ्लाइवे पर टोल लेना बंद करने को कहा था, जिसके बाद आज शेयर बाजार में कंपनी का शेयर टूट गया।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में एनटीबीसीएल का शेयर 19.96 फीसदी लुढक़कर 17.85 रुपये पर है।

कंपनी का गठन स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) के तौर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) ट्रांसपोर्टेशन नेटवक्र्स और नोएडा (न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की सहभागीदारी से हुआ था।

आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवक्र्स का शेयर 1.54 फीसदी लुढक़कर 111.60 रुपये पर है। (आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0