businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गांधी जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद

Source : business.khaskhabar.com | Oct 02, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock Market closed on the occasion of Gandhi Jayantiमुंबई। देश के शेयर बाजार गुरूवार को गांधी जयंती के अवसर पर बंद रहे। इससे पहले कारोबारी दिवस बुधवार को शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी। बुधवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 50.96 अंकों की तेजी के साथ 26,681.47 पर खुला था और 62.52 अंकों यानी 0.23 फीसदी गिरावट के साथ 26,567.99 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बु़धवार को 4.30 अंकों की गिरावट के साथ 7,960.50 पर खुला था और 19.25 अंकों यानी 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 7,945.55 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार शुक्रवार, तीन अक्टूबर को दशहरे के मौके पर और सोमवार छह अक्टूबर को बकरीद के मौके पर बंद रहेंगे। मंगलवार को शेयर बाजार विधिवत खुलेंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0