businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार : आयात-निर्यात, चुनावी घोषणाओं पर रहेगी नजर

Source : business.khaskhabar.com | Apr 06, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock Market Import Export electoral declarations will look atमुंबई। देश के शेयर बाजार के निवेशकों की निगाह अगले हफ्ते देश के मार्च 2014 के लिए आयात-निर्यात के आंक़डे, फरवरी महीने के औद्योगिक उत्पादन के आंक़डे और चुनावी घोषणाओं पर टिकी रहेगी। शेयर बाजार मंगलवार आठ अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर बंद रहेगा। निवेशकों की निगाह विदेशी संस्थागत निवेशक के आंक़डे, वैश्विक बाजारों के रूझानों, डॉलर के मुकाबले रूपये की चाल और तेल मूल्य पर भी टिकी रहेगी। सरकार शुक्रवार 11 अप्रैल को फरवरी महीने के लिए औद्योगिक उत्पादन के आंक़डे जारी करेगी। जनवरी में औद्योगिकी उत्पादन में 0.1 फीसदी तेजी रही थी।
 सरकार गुरूवार 10 अप्रैल को मार्च महीने के लिए आयात-निर्यात के अस्थाई आंक़डे जारी कर सकती है। निवेशकों को आगे गत कारोबारी साल की चौथी तिमाही और गत कारोबारी वर्ष में कंपनी की आय संबंधी आंक़डे का इंतजार रहेगा। निवेशक इस बीच कंपनी प्रबंधन द्वारा दिए जाने प्रदर्शन संबंधी संकेतों में निवेश का अवसर ढूंढेंगे। कंपनियां मध्य अप्रैल से अपने परिणाम जारी करने शुरू कर देंगी।
यह मई के आखिर तक चलेगा। आम चुनाव संबंधी गतिविधि और उसके परिणाम भी आने वाले सप्ताह में शेयर बाजार को प्रभावित करेंगे।
 लोकसभा चुनाव सात अप्रैल को शुरू होगा और 12 मई को समाप्त होगा। मतगणना 16 मई को होगी। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल एक जून को समाप्त होगा और नए लोकसभा का गठन 31 मई तक कर लिया जाना है। वैश्विक स्तर पर बैंक ऑफ इंगलैंड की मौद्रिक नीति समिति की मासिक बैठक गुरूवार 10 अप्रैल को होगी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपेन मार्केट समिति (एफओएमसी) अपनी आगामी मौदिक नीति समीक्षा बैठक 29-30 अप्रैल को करेगी।
 फेड ने 19 मार्च को कहा था कि मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद वह मासिक बांड खरीदारी को 10 अरब डॉलर और घटाकर 55 अरब डॉलर कर देगा। फेड 2014 के आखिर तक मासिक बांड खरीदारी कार्यक्रम को समाप्त कर देगा, जो बाजार में तरलता का एक ब़डा स्त्रोत रहा है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0