businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कतर एयरवेज का तोहफा, एक टिकट के बदले दूसरी फ्री!!!

Source : business.khaskhabar.com | Nov 19, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Qatar Airways launches 2 for 1 ticket offerमुंबई। खाडी देश की विमानन कंपनी कतर एयरवेज ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक टिकट के बदले दो टिकट योजना शुरू की है। इसके तहत यात्रियों को बिजनेस क्लास का एक टिकट बुक करने पर बिजनेस क्लास का एक और टिकट मुफ्त मिलेगा। यह छूट चुनिंदा वैश्विक गंतव्यों पर उपलब्ध होगी। कतर एयरवेज ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पांच दिन की प्रोत्साहन योजना के तहत टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है और यात्रा अगले वर्ष 31 मार्च तक की जा सकती है। कतर एयरेवज के उपाध्यक्ष (भारतीय उपमहाद्वीप) इहाब सोरियल के अनुसार कंपनी को विश्वास है कि उसके बिजनेस क्लास के यात्री इस अवसर का लाभ उठाएंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0