उत्तराखंड की प्रीमियम लीची की पहली खेप इटली रवाना, किसानों की आय बढ़ाने में मिलेगी मदद
मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसकी क्रम में अब उत्तराखंड की प्रीमियम लीची की पहली खेप को देहरादून से इटली के रवाना किया है। यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।
भारत का सकल कर संग्रह अप्रैल-जून में 12.46 प्रतिशत बढ़कर 6.10 लाख करोड़ रुपए रहा
भारत का सकल कर संग्रह वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून (17 जून तक) अवधि में सालाना आधार पर 12.46 प्रतिशत बढ़कर 6,10,050.53 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 5,42,478.57 करोड़ रुपए था। यह जानकारी इनकम टैक्स की ओर से गुरुवार को दी गई।
ग्रामीण सड़कों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में 26,474 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य, 18,907 करोड़ रुपए का बजट आवंटित
सेबी की निवेशकों को चेतावनी: अनधिकृत वेबसाइटों पर अनलिस्टेड शेयरों की खरीद-फरोख्त से रहें सावधान
सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) ने निवेशकों को एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अनलिस्टेड कंपनियों के शेयरों की खरीद-बिक्री के लिए इस्तेमाल किए जा रहे अनधिकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों से दूर रहें। सेबी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे प्लेटफॉर्म न तो उसके द्वारा अधिकृत हैं और न ही मान्यता प्राप्त हैं, इसलिए इन पर होने वाले ट्रांजैक्शन्स या ट्रेडिंग निवेशकों के लिए जोखिम भरे साबित हो सकते हैं।
भारतीय रेलवे ने ईस्टर्न रेलवे पर 405 करोड़ रुपए की 'सिग्नलिंग अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट' को मंजूरी दी
ईस्टर्न रेलवे (ईआर) को उच्च घनत्व नेटवर्क (एचडीएन) और अत्यधिक उपयोग किए जाने वाले नेटवर्क (एचयूएन) मार्गों पर 32 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) स्थापित करने की मंजूरी मिलने से रेल यात्रा अधिक सुरक्षित हो जाएगी।
जी-7 में भारत की कूटनीतिक सफलता: यूके, कनाडा और ईयू के साथ व्यापारिक रिश्तों को मिली मजबूती
जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय बैठकों ने दिखाया कि भारत की 'मल्टी-अलाइनमेंट' नीति ग्लोबल इकॉनमी में फायदेमंद साबित हो रही है।
नए चेयरमैन केविन वॉर्श के नेतृत्व में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, लगातार चौथी बार दरें स्थिर
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने नए चेयरमैन केविन वॉर्श के पद संभालने के बाद अपनी पहली मौद्रिक नीति बैठक में प्रमुख ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया है। हालांकि, फेड के कम से कम आधे नीति निर्माताओं का मानना है कि इस साल के अंत तक ब्याज दरें पहले के अनुमान से अधिक रह सकती हैं।
जियो फाइनेंस ऐप पर अब अतिरिक्त बैलेंस का निवेश होगा आसान, जियोब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड जुड़ा
ग्राहक इस सुविधा में ऑटो-इन्वेस्ट विकल्प चुन सकते हैं। इसमें तय सीमा से ऊपर की रकम रोजाना अपने-आप निवेश हो जाएगी। इसके अलावा वन-टाइम इंवेस्टमेंट का विकल्प भी मिलेगा, जिसके जरिए ग्राहक तुरंत निवेश कर सकेंगे।
भारत इनोवेट्स 2026: आईआईटी मद्रास और आईआईटीएम ग्लोबल ने किए 7 समझौते, करीब 100 मिलियन डॉलर के मूल्य सृजन की संभावना
फ्रांस के नीस शहर में आयोजित 'भारत इनोवेट्स 2026' के पहले दिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) और आईआईटीएम ग्लोबल ने सात व्यावसायिक तथा दो संस्थागत समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया। एक बयान के अनुसार, इन समझौतों से लगभग 100 मिलियन डॉलर (10 करोड़ डॉलर) के मूल्य सृजन (वैल्यू क्रिएशन) की संभावना है।