ACFI ने अमृतसर में की कृषि डीलरों और वितरकों के लिए टिकाऊ कृषि जागरूकता कार्यशाला
इस अवसर पर डॉ. अमरजीत सिंह दोसांझ, मुख्य कृषि अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, अमृतसर, पंजाब सरकार ने कहा, "पंजाब सरकार टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए फसल सुरक्षा उत्पादों के सुरक्षित और विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में जागरूकता फैलाने के एसीएफआई के प्रयासों का स्वागत करती है।
ईडी ने आरकॉम के खिलाफ 40,185 करोड़ रुपए के पीएमएलए मामले में दर्ज की पूरक शिकायत
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरकॉम के खिलाफ चल रहे धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के मामले में एक पूरक शिकायत दर्ज की है। यह जानकारी सरकारी एजेंसी की ओर से रविवार को दी गई।
भारत, चीन पर निर्भरता कम करने के लिए पॉलीसिलिकॉन मैन्युफैक्चरिंग में पीएलआई स्कीम लाने की कर रहा तैयार
भारत पॉलीसिलिकॉन के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) लाने की तैयार कर रहा है। पॉलीसिलिकॉन सोलर फोटोवोल्टिक पैनलों में इस्तेमाल होने वाला एक प्रमुख कच्चा माल है। सरकार का उद्देश्य देश की स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना और चीन से होने वाले आयात पर निर्भरता कम करना है।
एआई और बायोटेक्नोलॉजी से प्रेरित औद्योगिक क्रांति में भारत अहम भूमिका निभाएगा: डॉ. जितेंद्र सिंह
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि भारत अगली औद्योगिक क्रांति में एक बड़ी ताकत बनने के लिए तैयार है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बायोटेक्नोलॉजी से संचालित होगी।
जीईएम ने बदली सार्वजनिक खरीद की तस्वीर, 10 साल में 422 करोड़ से 1.55 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा कारोबार: पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने सार्वजनिक खरीद की व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने बताया कि एक दशक पहले जहां इस प्लेटफॉर्म का सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) केवल 422 करोड़ रुपए था, वहीं आज यह बढ़कर 1.55 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।
अमेरिका के नए टैरिफ बिल से भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट को लेकर चिंता : औद्योगिक संगठन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वाले फैसले को लेकर शनिवार को एक औद्योगिक संगठन ने चिंता जाहिर की।
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ेंगे
महाराष्ट्र में गाय और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के फैसले के बाद नई दरें 11 अगस्त, 2026 से लागू होंगी। एसोसिएशन के अनुसार, डीजल की कीमतें 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई हैं, जबकि पैकेजिंग का खर्च लगभग 30 प्रतिशत बढ़ गया है। दूध की खरीद कीमत भी बढ़ गई है। इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद है।
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जोरदार उछाल, 10.5 अरब डॉलर बढ़कर 692.9 अरब डॉलर पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई को समाप्त सप्ताह के लिए भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 10.512 अरब डॉलर बढ़कर 692.866 अरब डॉलर हो गया।
भारत का मेडिकल डिवाइस सेक्टर 2047 तक 250 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट
भारत का मेडिकल डिवाइस उद्योग आने वाले वर्षों में तेजी से विस्तार करते हुए वर्ष 2047 तक 250 अरब डॉलर के बाजार तक पहुंच सकता है।
ग्राहकों के लिए यूपीआई बना रहेगा मुफ्त और एमडीआर पर चल रही बहस से छोटे व्यापारी नहीं होंगे प्रभावित: पीसीआई
पीसीआई ने कहा, यूपीआई 2016 में शुरू होने के बाद से हमेशा उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त रहा है। देश का हर नागरिक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तत्काल डिजिटल भुगतान करना जारी रख सकेगा।