वेदांता ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपने कर्मचारियों को दिया भारत का सबसे बड़ा रु 2,500 करोड़ का इक्विटी ग्रांट
वेदांता का एम्पलॉयी स्टॉक ऑप्शन स्कीम मॉडल देश के सबसे समावेशी मॉडल्स में से एक है, जो प्लांट, फंक्शन्स एवं करियर के स्तर पर 40 फीसदी कार्यबल को कवर करता है। 20 साल से अधिक एम्पलॉयी स्टॉक ऑप्शन स्कीम एडमिनिस्ट्रेशन के साथ, एम्प्लॉयी ओनरशिप कंपनी की संस्कृति में शामिल हो गई है।
दीपिंदर गोयल ने इटरनल ग्रुप के सीईओ का पद छोड़ने का किया ऐलान, ढींढसा संभालेंगे कंपनी की कमान
देश में फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट का संचालन करने वाली कंपनी इटरनल ग्रुप के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान किया है। उनकी जगह यह पद अलबिंदर ढींढसा संभालेंगे, जो कि मौजूदा समय में ब्लिंकिट के सीईओ हैं।
वंदे भारत स्लीपर को यात्रियों से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, टिकट बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों में भरी
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उद्घाटन की गई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को यात्रियों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसकी टिकट बुकिंग खुलने के कुछ ही घंटों के अंदर पूरी भर गई। यह जानकारी रेल मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दी गई।
बदलते वैश्विक परिदृश्य में जर्मनी ने भारत से रिश्ते किए मजबूत
वैश्विक भू-राजनीतिक हालात में तेजी से हो रहे बदलावों और आपूर्ति शृंखलाओं की कमजोरियों के बीच जर्मनी ने भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत किया है। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत को जर्मनी के लिए “पसंदीदा साझेदार” के रूप में देख रहे हैं, जो वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में व्यापक अवसर प्रदान करता है।
अहमदाबाद में शुरू हुआ ईपीएफओ का नया रीजनल ऑफिस, 4 लाख से अधिक सदस्यों को मिल रहा फायदा
अहमदाबाद के क्षेत्रीय पी एफ कमिश्नर-II सुप्रतीक दाश ने कहा कि हम इस ऑफिस के जरिए हम करीब 4 लाख सदस्यों और 21 हजार पेंशनर्स को सेवाएं दे रहे हैं। हम हर महीने 50,000 दावों का निपटान कर रहे हैं। इसमें से 98 प्रतिशत से ज्यादा दावों का निपटान 10 दिन के अंदर किया जा रहा है।
एएम ग्रीन ग्रुप और यूपी सरकार के बीच बड़ा समझौता, 25 अरब डॉलर के निवेश से बनेगा 1 गीगावाट एआई डाटा सेंटर
कंपनी के अनुसार, यह परियोजना चरणबद्ध तरीके से विकसित की जाएगी, जिसकी पहली क्षमता साल 2028 में शुरू हो जाएगी, जबकि पूरी 1 गीगावाट क्षमता 2030 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
भारत के मुख्य क्षेत्रों की वृद्धि दर दिसंबर में 3.7 प्रतिशत रही; सीमेंट, कोयला और उर्वरकों का उत्पादन बढ़ा
वाणिज्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, अप्रैल-दिसंबर अवधि में आठ मुख्य उद्योगों का संयुक्त सूचकांक की संचयी वृद्धि दर 2.6 प्रतिशत रही है। डेटा के मुताबिक, दिसंबर 2025 में स्टील का उत्पादन सालाना आधार पर 6.9 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल से दिसंबर अवधि की संचयी विकास दर पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 9.5 प्रतिशत रही है।
भारत का टेक्सटाइल सेक्टर रोजगार सृजन का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के एक लेख का जिक्र किया, जिसमें बताया गया है कि केंद्र सरकार की पीएलआई योजनाएं और नए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) टेक्सटाइल सेक्टर में रोजगार के नए मौके पैदा कर रहे हैं।