भारत निवेश, इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक गतंव्यों में से एक : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत निवेश, इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक गतंव्यों में एक है। इसके साथ, उन्होंने यूरोपीय कंपनियों को एक विश्वसनीय और भरोसेमंद आर्थिक भागीदार के रूप में देश के साथ अपने जुड़ाव को और गहरा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों करने वाले कोचिंग संस्थानों पर की कार्रवाई, 1.39 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने कोचिंग क्षेत्र में भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इन कोचिंग संस्थानों को 60 से अधिक नोटिस जारी किए गए और उन पर 1.39 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। यह जानकारी उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शुक्रवार को दी।
गुजरात: 'केसर मैंगो फेस्टिवल-2026’ 16 मई से होगा शुरू, जीआई टैग वाले खजूर सीधे बेचेंगे किसान
गुजरात के अहमदाबाद में एक बार फिर बड़े पैमाने पर किसान-से-उपभोक्ता पहल देखने को मिलेगी
पीएम मोदी के यूएई और यूरोप दौरे से भारत के व्यापार और निवेश संबंधों को मिलेगी नई मजबूती : एफआईईओ
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन्स (एफआईईओ) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के आगामी दौरे का स्वागत किया।
आंध्र प्रदेश ने 1.27 लाख करोड़ रुपए का स्व-राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया
आंध्र प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 1.27 लाख करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया है
ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन में सवार होकर चीन दौरे पर पहुंचे एलन मस्क, शी जिनपिंग के साथ बीजिंग शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने बुधवार को पुष्टि की कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कई बड़े अमेरिकी कारोबारी नेताओं के साथ एयर फोर्स वन में बीजिंग जा रहे हैं। वहां वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाले महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई कीमतें 14 मई से प्रभावी
अमूल इंडिया के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 2 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से की गई है। कंपनी ने बताया कि नई दरें 14 मई 2026 से प्रभावी हो जाएंगी।