businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत में रिटेल क्रेडिट सितंबर में 18.8 प्रतिशत बढ़ा, कंज्यूमर और गोल्ड लोन की मांग सबसे अधिक रही : रिपोर्ट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 17, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 retail credit in india grew 188 percent in september with consumer and gold loans driving the highest demand report 861303
खास खबर। नई दिल्ली 

भारत का रिटेल क्रेडिट पोर्टफोलियो सितंबर 2026 में सालाना आधार पर 18.8 प्रतिशत बढ़कर 185.2 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इसे कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन, गोल्ड लोन और सुरक्षित बिजनेस लोन से फायदा मिल रहा है। 

यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई। सीआरआईएफ क्रेडिट इंफॉर्मेशन सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार, 46.4 लाख करोड़ रुपए के पोर्टफोलियो के साथ हाउसिंग लोन सबसे बड़ा एसेट क्लास बना रहा, जो कुल क्रेडिट का 25.1 प्रतिशत है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ग्रोथ में गोल्ड लोन सबसे आगे रहे, जो सालाना आधार पर 60.6 प्रतिशत बढ़कर 23.3 लाख करोड़ रुपए हो गए। इसके बाद सिक्योर्ड बिजनेस लोन का स्थान है, जो 45.2 प्रतिशत बढ़कर 19.6 लाख करोड़ रुपए हो गए है। साथ ही, कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन 44.5 प्रतिशत बढ़कर 1.3 लाख करोड़ रुपए हो गए। 

रिपोर्ट में क्रेडिट की मांग के बदलते स्वरूप की ओर भी इशारा किया गया है। क्रेडिट पोर्टफोलियो में सिक्योर्ड बिजनेस लोन की हिस्सेदारी 1.9 प्रतिशत अंक बढ़कर 10.6 प्रतिशत हो गई है, जो क्रेडिट इकोसिस्टम में सिक्योर्ड लोन के बढ़ते योगदान को दर्शाती है। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में, सोल-प्रोपराइटर लोन, जिनमें प्रॉपर्टी के बदले लिए गए लोन, बिजनेस लोन और कमर्शियल वाहन लोन शामिल हैं, कुल रिटेल क्रेडिट का लगभग 30 प्रतिशत रहे। 

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में, गोल्ड लोन के वितरण का मूल्य सालाना आधार पर 27.2 प्रतिशत बढ़कर 8.15 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि लोन की संख्या में 4.1 प्रतिशत की गिरावट आई। गोल्ड लोन का औसत टिकट साइज 2.21 लाख रुपए रहा, जो सालाना आधार पर 32.7 प्रतिशत अधिक है। 5 लाख रुपए और उससे अधिक के लोन, कुल वितरित मूल्य का 40.3 प्रतिशत थे, जबकि लोन की संख्या के हिसाब से इनकी हिस्सेदारी लगभग 10 प्रतिशत रही। 

गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में दक्षिणी राज्यों की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से अधिक बनी रही। अर्ध-शहरी और ग्रामीण बाजारों में क्रेडिट की पहुंच और गहरी हुई है, खासकर टू-व्हीलर, कंज्यूमर ड्यूरेबल और गोल्ड लोन के क्षेत्र में। उत्तर प्रदेश और राजस्थान, होम लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन और कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन के लिए महत्वपूर्ण विकास बाजारों के रूप में उभरे हैं। -आईएएनएस

[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]


[@ इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार]


[@ इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0