businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में हुई बढ़ोतरी : एक्सपर्ट्स

Source : business.khaskhabar.com | Nov 17, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 make in india and startup india have boosted investment and manufacturing in the country experts 861246नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में दो बड़ी योजनाएं 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्टअप इंडिया' शुरू की थीं। दोनों के ही काफी अच्छे परिणाम मिले हैं और इससे देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में तेज इजाफा हुआ है। यह बयान एक्सपर्ट्स की ओर से दिया।  
भारत फॉरवर्ड समिट के साइडलाइन में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बर्टेल्समैन इन्वेस्टमेंट इंडिया में पार्टनर रोहित सूद ने कहा,"पीएम मोदी के द्वारा शुरू की गई दोनों पहल 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्टअप इंडिया' काफी सफल रही हैं। मेक इन इंडिया के तहत देश में मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग काफी तेजी से बढ़ी है। साथ ही, निर्यात में भी इजाफा हुआ है।"
उन्होंने आगे कहा, "इन योजनाओं से देश के कई क्षेत्रों में निवेश आया है और हमने खुद ऐसे स्टार्टअप्स में निवेश किया है, जो स्पेशियलिटी केमिकल और अन्य एडवांस मटेरियल के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।"
सूद ने आगे कहा कि देश की बड़ी जनसंख्या अभी तक कृषि पर निर्भर है। हम सर्विसेज में भी अच्छा कर रहे हैं। अब देश में मैन्युफैक्चरिंग को काफी तेजी से बढ़ाना है। चीन, जापान और जर्मनी जैसे देशों ने मैन्युफैक्चरिंग के दम पर ही तेज विकास हासिल किया है।
रोजाना के सह-संस्थापक अद्वैत सिंह ने कहा कि देश के ग्रामीण इलाकों में मौजूदा समय में 42 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का उपभोग होता है। उत्तर प्रदेश में अकेले कॉस्मेटिक, प्रोसेस्ड फूड और अन्य की 1.5 से 2 लाख करोड़ रुपए की खपत होती है। 
इससे कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 2047 के भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जो विजन देखा है, वह अब पूरे देश और दुनिया में दिखाई दे रहा है। अगर आप सच में ग्रामीण भारत को देखें, तो इस बार, कपड़ा मंत्री के तौर पर मैं बता सकता हूं कि देश के कुल 750 जिलों में से 548 जिलों ने निर्यात किया है, चाहे मात्रा कुछ भी रही हो। आज भारत तरक्की कर रहा है। 
--आईएएनएस
 

[@ शिमला मिर्च के सेहतभरे लाभ]


[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]


[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0