businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर 175 गीगावाट हुई

Source : business.khaskhabar.com | Nov 17, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india solar power capacity has increased 62 fold since 2014 to 175 gigawatts 861311
बिजनेस डेस्क। नई दिल्ली 

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में सौर ऊर्जा की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। देश की स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता 2014 में 2.82 गीगावाट से बढ़कर 31 अक्तूबर, 2026 तक लगभग 175 गीगावाट हो गई है। इस तरह इसमें करीब 62 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। 

यह जानकारी मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 44.61 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ी, जो पिछले वित्त वर्ष में जोड़ी गई 23.83 गीगावाट क्षमता के मुकाबले लगभग दोगुनी है। वित्त वर्ष 2026-27 में देश अब तक 24.29 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ चुका है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की रफ्तार बने रहने को दिखाता है। भारत के सौर विनिर्माण क्षेत्र में भी तेजी से विस्तार हुआ है। सौर मॉड्यूल की विनिर्माण क्षमता 2014 में 2.3 गीगावाट से बढ़कर 31 मार्च 2026 तक लगभग 172 गीगावाट हो गई और जून 2026 तक यह बढ़कर 192 गीगावाट पहुंच गई। 

बयान में कहा गया, "स्थापित क्षमता, घरेलू विनिर्माण और विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा को अपनाने में वृद्धि इस क्षेत्र के बढ़ते विस्तार को दर्शाती है। नीतिगत समर्थन, बुनियादी ढांचे का विकास और नागरिकों की भागीदारी इस बदलाव को गति दे रहे हैं। सौर ऊर्जा,ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, आर्थिक विकास को समर्थन देने और जलवायु संबंधी लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है।" भारत ने 2025 के दौरान 37 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ी। 

इस मामले में देश ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा विकास बाजार बनकर उभरा। बड़े पैमाने की परियोजनाओं का देश की कुल स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता में 133 गीगावाट का योगदान है। इसमें हाइब्रिड परियोजनाओं का सौर ऊर्जा घटक भी शामिल है। प्रमुख परियोजनाओं में राजस्थान का भड़ला सोलर पार्क, कर्नाटक का पावागड़ा सोलर पार्क और आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम तथा कुरनूल सोलर पार्क शामिल हैं। 

बिजली ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर सिस्टम का योगदान 34.97 गीगावाट है। शेष क्षमता ऑफ-ग्रिड सौर ऊर्जा प्रणालियों से आती है। हाइब्रिड परियोजनाओं में सौर ऊर्जा के साथ बैटरी स्टोरेज या अन्य ऊर्जा स्रोतों को जोड़ा जाता है, जबकि ऑफ-ग्रिड सिस्टम उन क्षेत्रों में बिजली उपलब्ध कराते हैं, जो बिजली ग्रिड से जुड़े नहीं हैं। पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत नवंबर 2026 तक लगभग 65 लाख घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके थे। 

सरकार ने जुलाई 2026 तक 28,024 करोड़ रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता वितरित की थी, जबकि नवंबर 2026 तक 21 लाख से अधिक परिवारों ने शून्य बिजली बिल आने की जानकारी दी। अक्टूबर 2026 तक सरकार ने देशभर में 56 सोलर पार्कों को मंजूरी दी थी, जिनकी कुल स्वीकृत क्षमता 39,461 मेगावाट है। 

इन उपलब्धियों को 2 से 5 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो (बीआरईएसई) 2026 के दौरान प्रमुखता से दिखाया गया। इस आयोजन में 130 से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें नीति निर्माता, निवेशक, उद्योग जगत के अधिकारी और शोधकर्ता शामिल थे। -आईएएनएस

[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]


[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]


[@ इस आश्रम में 43 वर्षो से जल रही अखंड अग्नि]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0