businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था में आ रही है मजबूती : IMF

Source : business.khaskhabar.com | Mar 27, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 pakistan economy has been strong imf 24069इस्लामाबाद। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में धीरे-धीरे मजबूती आ रही है और निकट अवधि में इसके सामने मौजूद जोखिम कम हो रहे हैं। यह बात अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही।

आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड द्वारा पाकिस्तान के लिए 50.2 करो़ड डॉलर ऋण को मंजूरी देने के बाद कोष के प्रबंध निदेशक मित्सुहीरो फुरूसावा ने शनिवार को यह बात कही। समाचार पत्र "डॉन" के मुताबिक फुरूसावा ने पाकिस्तान को सुझाव दिया है कि वह सुधार के रास्ते पर बढ़ता रहे।

उन्होंने कहा, ""मजबूत और समावेशी विकास और अर्थव्यवस्था को झटकों को झेलने में सक्षम बनाने तथा प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए संरचनागत सुधार सहित अन्य सुधार को और आगे बढ़ाते रहने की जरूरत है।"" (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0