businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

महिंद्रा थार फेसलिफ्ट आज होगी लॉन्‍च, जानिए क्या होंगे बदलाव

Source : business.khaskhabar.com | Sep 22, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 mahindra thar facelift to be launched today know the changes 846675
ऑटो डेस्‍क। नई दिल्‍ली 

महिंद्रा की ओर से आज कुछ देर में Mahindra Thar Facelift को लॉन्‍च किया जा सकता है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। किस कीमत पर इसे भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। महिंद्रा की ओर से एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा थार को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को निर्माता की ओर से फेसलिफ्ट के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। 

क्‍या होंगे बदलावः 

महिंद्रा की ओर से लॉन्‍च के समय ही इसमें किए गए बदलाव की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एसयूवी के फ्रंट और रियर के साथ ही अलॉय व्‍हील्‍स को अपडेट किया जा सकता है। साथ ही इसमें नई फ्रंट ग्रिल दी जा सकती है जो महिंद्रा थार रॉक्‍स की तरह दिखाई देगी। इसी के साथ थार रॉक्‍स वाली एलईडी हेडलाइट को भी थार फेसलिफ्ट में ऑफर किया जा सकता है। साथ ही इस एसयूवी में नया इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, नया इंटीरियर, 540 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को भी ऑफर किया जा सकता है। 

कितना दमदार इंजनः 

निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा 1.5 लीटर टर्बो डीजल और दो लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्‍प को ही दिया जाएगा। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैट्रिक ट्रांसमिशन को भी ऑफर किया जाएगा। 

कितनी होगी कीमतः 

निर्माता की ओर से लॉन्‍च के समय ही सही कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि मौजूदा वर्जन की कीमत में मामूली बढ़ोतरी के साथ इसे भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है।

[@ क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!]


[@ शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल]


[@ इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां! ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0