businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारुति सुजुकी फ्रोनेक्स फेसलिफ्ट हो सकती है लॉन्च, लेवल-2 ADAS के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Source : business.khaskhabar.com | Sep 19, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 maruti suzuki fronex facelift expected to launch with premium features and level 2 adas 845943
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

मारुति सुजुकी फ्रोनेक्स देश की लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV में से एक बनी हुई है। अब, ब्रांड देश में 2026 मारुति सुजुकी फ्रॉंक्स फेसलिफ्ट लॉन्च करने की योजना बना रहा है। आइए जानते हैं कि इस साल लॉन्च होने वाली इस गाड़ी में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं। Maruti Fronx Facelift 2026 को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 

हाल ही में आई तस्वीरों से पता चलता है कि Fronx Facelift का कुल आकार मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा। हालांकि, आने वाली Maruti Suzuki Fronx Facelift 2026 में नई ग्रिल क साथ-साथ नए डिजाइन किए गए आगे और पीछे के बंपर मिलने की पूरी उम्मीद है। Fronx Facelift में बिक्री पर मौजूदा मॉडल जैसे ही या इससे मिलते-जुलते डिजाइन एलिमेंट्स जारी रहेंगे। 

ये मिलेंगे फीचर्सः 

इसके डिजाइन में कम ही बदलाव होने की उम्मीद है लेकिन इसमें नए फीचर्स की एक लंबी लिस्ट मिल सकती है जिसमें नया लेवल-2 ADAS यूनिट भी शामिल है। Fronx Facelift 2026 के प्रोटोटाइप को ADAS मॉड्यूल के साथ-साथ एक नए 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट में ज्यादा पार्किंग सेंसर के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इसके इंटीरियर में एक बड़ी टचस्क्रीन, ज्यादा प्रीमियम अपहोल्स्ट्री मैटेरियल, एक नया स्टीयरिंग व्हील और बहुत कुछ शामिल हो सकता है। 

इंजन और पावरट्रेनः 
2026 Maruti Suzuki Fronx Facelift में पावरट्रेन के मामले में भी कुछ छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके टेस्ट म्यूल को ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ भी टेस्ट करते हुए देखा गया था। इसलिए, ऐसी उम्मीद है कि इस फेसलिफ्ट मॉडल में ऑल-व्हील ड्राइव भी मिल सकता है। 

Fronx Facelift में 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प पहले जैसे ही बने रहेंगे। 1.2 लीटर NA पेट्रोल इंजन 80hp की पावर और 113nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, दूसरी तरफ 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 99hp की पावर और 147nm का टॉर्क जनरेट करता है।

[@ अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...]


[@ पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय ]


[@ इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0