businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नई गाड़ी खरीदने से पहले टेस्ट ड्राइव जरूर लें, नहीं मिलेगा धोखा

Source : business.khaskhabar.com | Sep 22, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 before buying a new car take a test drive to avoid cheating 846663
ऑटो डेस्‍क। नई दिल्‍ली 

अगर आप भी अपने लिए नई गाड़ी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो टेस्‍ट ड्राइव के दौरान किन बातों का ध्‍यान रखते हुए बिना नुकसान गाड़ी खरीदी जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। जब भी नई गाड़ी को खरीदने का मन बनाएं तो उसके पहले गाड़ी की टेस्‍ट ड्राइव को जरूर लेना चाहिए। 

इस तरह से आप यह तय कर सकते हैं कि वह गाड़ी आपके लिए एक बेहतर गाड़ी होगी या नहीं। कई बार बजट और फीचर्स के कारण लोग ऐसी गाड़ी पसंद कर लेते हैं तो उनके लिए सबसे बेहतर नहीं होती। 

टेस्‍ट ड्राइव के लिए पूरा समय निकालेंः 
जब गाड़ी की टेस्‍ट ड्राइव बुक करें तो कभी भी जल्‍दबाजी में टेस्‍ट ड्राइव नहीं लेनी चाहिए। इसकी जगह हमेशा र्प्‍याप्‍त समय के साथ टेस्‍ट ड्राइव को करना अच्‍छा होता है। इस तरह से निर्णय लेने में आसानी होती है। 

लें पूरी जानकारीः 
जब भी कार की टेस्ट ड्राइव को शुरू करें तो शोरुम से आए एग्जीक्यूटिव से गाड़ी के फीचर्स की पूरी जानकारी लेनी चाहिए। टेस्‍ट ड्राइव के दौरान कार में मिलने वाले फीचर्स का एक बार उपयोग भी करके देखना और भी बेहतर होता है। ऐसा करने से आपको अंदाजा हो जाता है कि कौन से फीचर्स आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं और कार फाइनल करते हुए आप किस वेरिएंट को खरीदें यह भी तय हो सकता है। 

कहां पर करें टेस्‍ट ड्राइवः 
टेस्ट ड्राइव के दौरान कार को ट्रैफिक और भीड़ के बीच भी जरूर चलाना चाहिए। ऐसा करके आप कार की हैंडलिंग और ब्रेकिंग को चेक कर सकते हैं। साथ में आपको कार की परफॉर्मेंस की भी सही से जानकारी मिल पाती है।

[@ इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह]


[@ मां-बाप का गाना सुन कोमा से जागी 4साल की बच्ची ]


[@ आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0