businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंफोसिस का शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | July 15, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 infosys net profit grew 13 percent 57613बेंगलुरु। वैश्विक सॉफ्टेवयर कंपनी इंफोसिस का 2016-17 की अप्रैल-जून तिमाही में शुक्रवार को समेकित शुद्ध लाभ 13.4 प्रतिशत सालाना वृद्धि के साथ 3,436 करोड़ रुपये रहा है।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई जानकारी के मुताबिक, इंफोसिस की समेकित आय सालाना आधार पर 16.9 प्रतिशत बढक़र 16,782 करोड़ रुपये रही है।

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड (आईएफआरएस) के मुताबिक, शुद्ध आय सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत बढक़र 51.1 करोड़ डॉलर रही है, जबकि सकल आय 10.9 प्रतिशत बढक़र 25.01 करोड़ डॉलर (2.5 अरब डॉलर) रही है।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0