businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, आईटी में बिकवाली 

Source : business.khaskhabar.com | Sep 07, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock market opens lower selling in it sector 842621मुंबई । भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई। इस दौरान सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 113 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,410 और निफ्टी 42 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,861 पर था।  
शुरुआती कारोबार में बाजार में बिकवाली का नेतृत्व मीडिया और आईटी स्टॉक्स कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी मीडिया और निफ्टी आईटी टॉप लूजर्स थे। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी एमएमसीजी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंजप्शन और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी लाल निशान में थे।
सूचकांकों में केवल निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी फार्मा हरे निशान में थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 146 अंक या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,932 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 19 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,078 पर था।
सेंसेक्स पैक में इटरनल, बीईएल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, ट्रेंट, सन फार्मा और टाइटन गेनर्स थे। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, इंडिगो, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, एचयूएल, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक लूजर्स थे।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, बैंकॉक, ताइपे, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। वहीं, शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुआ था, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
जानकारों के मुताबिक, बाजारों में गिरावट की वजह अमेरिका के जॉब डेटा को माना जा रहा है, जो कि उम्मीद से करीब 3 गुना अधिक आया है। इससे फेड की ओर से ब्याज दरों बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है।
उन्होंने आगे कहा कि आमतौर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी बाजार के लिए नकारात्मक होती है।
--आईएएनएस 

[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]


[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]


[@ इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0