businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इलेक्ट्रिक ट्रकों को प्रमोट करेगी सरकार,  तेजी से चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की भी योजना : प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर 

Source : business.khaskhabar.com | Sep 04, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 government to promote electric trucks plans underway to rapidly develop charging infrastructure tarun kapoor advisor to the prime minister 841944नई दिल्ली । प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने गुरुवार को कहा कि हमें जल्द से जल्द ऐसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की तरफ जाना होगा, जो कि भारत में आसानी से उपलब्ध है और इस कड़ी में सरकार इलेक्ट्रिक ट्रकों को प्रमोट करेगी।  
सियाम के 66वें वार्षिक सम्मेलन के साइडलाइन में पत्रकारों से बोलते हुए कपूर ने कहा,"हमें ऐसे ऊर्जा स्रोतों की तरफ जाने की जरूरत है, जो कि आसानी से भारत में उपलब्ध हैं। इसके लिए सरकार इलेक्ट्रिक ट्रकों को प्रमोट करेगी। मौजूदा समय में भारत में इलेक्ट्रिक ट्रक बनने लग गए हैं। अगर देश में बैटरी भी बनने लग जाती है तो इनकी कीमत में भी कमी आएगी।"
उन्होंने आगे कहा, "60 ऐसे राजमार्गों को पहचाना गया है, जहां पूरा चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाना है। इससे इलेक्ट्रिक ट्रकों को बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं, माइनिंग एक ऐसा क्षेत्र है, जहां एक दायरे में ट्रक चलते हैं और यहां इलेक्ट्रिक ट्रकों इस्तेमाल करना आसान है।"
वहीं, इसी कार्यक्रम के साइडलाइन में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट और एमडी पार्थो बनर्जी ने कहा कि अभी हम ज्यादा से ज्यादा गाड़ियां बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हमारे नेटवर्क में स्टॉक सिर्फ 16 दिन का ही बचा है। ओणम के दौरान हमें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और नवरात्रि में भी हमें ऐसे ही रिस्पॉन्स की उम्मीद है। हम उम्मीद करते हैं कि सब अच्छा होगा। हमने पहले ही 2.5 लाख यूनिट की क्षमता वाले दो प्लांट शुरू कर दिए हैं और बस उनके पूरी क्षमता से काम करने का इंतजार कर रहे हैं और अगले 3-4 महीनों में हम अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने लगेंगे।
बीते महीने, मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव ने सोमवार को कहा कि जीएसटी 2.0 से ऑटो सेक्टर के साथ अर्थव्यवस्था के कई सेक्टर्स को फायदा हुआ है, जिससे देश को पश्चिमी एशिया युद्ध से आई अस्थिरता का मजबूती से सामना करने में मदद मिली है।
--आईएएनएस
 

[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]


[@ पापियों को "नर्क" की याद दिलाता है ये मंदिर]


[@ घर का डॉक्टर एलोवीरा]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0