businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अब उज्बेकिस्तान में चलेगा यूपीआई, भारतीय आसानी से कर पाएंगे भुगतान

Source : business.khaskhabar.com | Sep 01, 2026 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 upi to operate in uzbekistan indians can now make easy payments 841061नई दिल्ली । मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान में अब यूपीआई चलेगा। इससे भारतीय पर्यटक, कारोबारी और छात्र आसानी से एक क्यूआर के जरिए तत्काल सीमा-पार मर्चेंट भुगतान कर पाएंगे। यह जानकारी सोमवार को वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई। 
वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, इसके लिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रीय इंटरऑपरेबल क्यूआर कोड यूजेडक्यूआर को स्कैन करना होगा।
बयान में कहा गया है कि भारतीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीआईएल ने 30 अगस्त को उज्बेकिस्तान की राष्ट्रीय भुगतान प्रणाली एचयूएमओ का संचालन करने वाले नेशनल इंटरबैंक प्रोसेसिंग सेंटर जेएससी (एनआईपीसी) के साथ एक वाणिज्यिक समझौता किया। यह यूपीआई के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस साझेदारी के तहत भारतीय यात्री यूपीआई ऐप्स के जरिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रीय इंटरऑपरेबल क्यूआर कोड यूजेडक्यूआर को स्कैन कर देशभर में मर्चेंट भुगतान तुरंत कर सकेंगे।
यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान की द्विपक्षीय यात्रा के दौरान की गई। समझौते का क्रियान्वयन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और उज्बेकिस्तान के केंद्रीय बैंक (सीबीयू) सहित वित्तीय नियामकों से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद हुआ है। सीबीयू ने सीमा-पार मर्चेंट भुगतान स्वीकार करने के लिए एचयूएमओ को एनआईपीएल का अधिकृत साझेदार बनाया है।
सीबीयू के अनिवार्य यूनिफाइड नेशनल क्यूआर ढांचे के साथ एकीकरण के बाद यूपीआई उपयोगकर्ताओं को उज्बेकिस्तान में रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और सेवा क्षेत्र के लगभग सभी मर्चेंट्स पर भुगतान की सुविधा मिलेगी।
भारतीय पर्यटक, कारोबारी यात्री और छात्र अपने भारतीय बैंक खातों से सीधे व्यक्ति से मर्चेंट (पी2एम) भुगतान कर सकेंगे। इससे विदेशी मुद्रा पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क की समस्या कम होगी और अंतरराष्ट्रीय कार्ड या नकदी पर निर्भरता भी घटेगी।
यह पहल डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को आगे बढ़ाती है और भारत तथा उज्बेकिस्तान के व्यापक रणनीतिक एवं आर्थिक लक्ष्यों के अनुरूप है।
पिछले महीने मालदीव के तत्काल भुगतान सिस्टम ‘फवारा’ और भारत के यूपीआई के बीच एकीकरण के सफलतापूर्वक शुरू होने की घोषणा हुई थी।
अब तक सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर, श्रीलंका, कंबोडिया और ग्रीस समेत 10 देशों में यूपीआई शुरू हो चुका है। इससे भारतीय यात्रियों को विदेशों में आसानी से भुगतान करने की सुविधा मिलती है।
--आईएएनएस
 

[@ इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार]


[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]


[@ महिलाओं की शर्ट के बटन बाई तरफ ही क्यों!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0