businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

RBI ने SGB 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 23, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 rbi sets redemption price for sgb 2018 19 series ii at rs 14425 returns 357 per cent 855661
बिजनेस डेस्क। मुंबई 
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सॉवेरन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) 2018-19 सीरीज-II के लिए फाइनल रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए प्रति ग्राम निर्धारित किया है। इससे निवेशकों को अपने निवेश पर करीब 357 प्रतिशत का रिटर्न (ब्याज हटाकर) मिला है। 

आरबीआई की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया कि एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए फाइनल रिडेम्पशन की देय तिथि 23 अक्टूबर, 2026 है। गोल्ड बॉन्ड, उनके जारी होने की तारीख से आठ साल पूरे होने पर चुकाए जाएंगे। 

एसजीबी 2018-19 सीरीज-II को अक्टूबर 2018 में करीब 3,146 रुपए प्रति ग्राम के दाम पर जारी किया गया था। इस हिसाब से निवेशकों प्रति ग्राम निवेश पर करीब 357 प्रतिशत का रिटर्न (ब्याज हटाकर) मिला है। भारत सरकार की ओर से आरबीआई द्वारा जारी किए गए इन बॉन्ड्स पर सालाना 2.5 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है। 

आरबीआई ने आगे कहा कि इसके अतिरिक्त, एसजीबी का रिडेम्पशन प्राइस, रिडेम्पशन की तिथि से इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा प्रकाशित किए गए पिछले तीन कारोबारी दिनों के 999 शुद्धता वाले सोने के समापन मूल्य के साधारण औसत पर आधारित होता है। 

इसके अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले अंतिम रिडेम्पशन के लिए, एसजीबी की प्रति यूनिट रिडेम्पशन कीमत 14,425 रुपए होगी। यह कीमत 19 अक्टूबर, 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर 2026 - इन तीन कारोबारी दिनों के दौरान सोने के अंतिम भाव के साधारण औसत पर आधारित है। 

भारत सरकार ने आरबीआई के जरिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2018-19 सीरीज II को 23 अक्टूबर, 2018 को जारी किया था। इसकी सब्सक्रिप्शन अवधि 15-19 अक्टूबर, 2018 थी। इसमें बॉन्ड की कीमत 3,146 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया था। डिजिटल और ऑनलाइन माध्यम से निवेश करने वाले निवेशकों को इसमें 50 रुपए प्रति ग्राम का डिस्काउंट दिया गया था। -आईएएनएस

[@ क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?]


[@ खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा]


[@ बिना मेकअप चूहे जैसी दिखती है यह अभिनेत्री]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0