होंडा लॉन्च करेगा नया यूसी 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 122 किमी की रेंज के साथ मिलेगें कई स्मार्ट फीचर्स
Source : business.khaskhabar.com | Sep 02, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली होंडा ने थाईलैंड और वियतनाम में UC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है और अब इसे भारत में भी पटेंट कराया गया है जिससे इसके लॉन्च होने की भी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। Honda UC3 को वर्तमान में थाईलैड और वियतनाम में लॉन्च किया गया है।
थाईलैंड में सब्सिडी से पहले इसकी कीमत THB 142,600 (लगभग 4,07,000 रुपए, भारत) है। सब्सिडी के बाद इसकी कीमत THB 1,32,600 (लगभग 3,80,000 भारतीय रुपए) हो जाएगी। वियतनाम के लिए Honda अभी CBU रूट से UC3 को इंपोर्ट कर रहा है।
बैटरी और डिजाइनः Activa e के उलट, Honda UC3 में फिक्स बैटरी दी गई है यह LFP के साथ आने वाला Honda का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। Honda UC3 के डिजाइन की बात करें तो यह आगे से मैक्सी स्कूटर जैसा और साइड बॉडी पैनल, सीट के शेप और पीछे के डिजाइन से नियो-रेट्रो स्कूटर जैसा दिखता है।
फ्रंट डिजाइन और लाइट्सः फ्रंट की तरफ तीन-पीस का LED DRL सेटअप दिया गया है जो टर्न इंडिकेटर का भी काम करता है। LED हेडलाइट्स ठीक DRL के नीचे दी गई हैं जो काफी स्लीक और छोटी हैं। DRL के ऊपर एक विंडशील्ड दिखाई देती है और यहीं चार्जिंग फ्लैप भी मौजूद है। इसमें एक कॉम्प्लेक्स सीट डिजाइन के साथ-साथ पीछे LED टेललाइट और इंडिकेटर सेटअप दिया गया है।
क्या मिले फीचर्सः इस स्कूटर में बाय-कलर हेडलाइट्स दी गई हैं और इसके अलावा, Honda Roadsync कनेक्टिविटी के साथ 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल, 26-लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, तीन राइडिंग मोड्स, रिवर्स असिस्ट फीचर और एडैप्टिव रीजनरेशन दिया गया है जिसमें स्कूटर बैटरी प्रतिशत के आधार पर रीजेनरेशन लेवल खुद सिलेक्ट करता है। साथ ही, इसमें स्मार्ट-की के साथ कीलेस गो और टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
बैटरी और परफॉर्मेंसः Honda UC3 में 3.2kWh की बैटरी दी गई है जो 1,500 से ज्यादा चार्ज साइकिल तक मजबूत परफॉर्मेंस देने का वादा करती है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 122 किमी की रेंज देता है। इसमें 8bhp की मोटर दी गई है जो 80kmph की टॉप-स्पीड क साथ 160cc स्कूटर जैसी परफॉर्मेंस देती है। इसकी चार्जिंग स्पीड 1,200W तक हो सकती है।
[@ फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस]
[@ जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़]
[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]