businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोना फिसला, चांदी 2.38 लाख के नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Sep 07, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold slips on weak global cues silver drops below 238 lakh 842620मुंबई । वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोने और चांदी सोमवार को गिरावट के साथ खुले। इस दौरान दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 0.3 प्रतिशत कम हो गया।  
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 को पिछली क्लोजिंग 1,52,767 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,52,279 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।
सुबह 10 बजे यह 409 रुपए या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,52,358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,225 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,52,483 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है। यह दिखाता है कि सोने में हल्की गिरावट के साथ एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।
चांदी का 4 दिसंबर 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,37,658 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,37,176 रुपए प्रति किलो पर खुला। 
खबर लिखे जाने तक यह 673 रुपए या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,36,985 रुपए प्रति किलो पर था। 
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,36,423 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,37,658 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में कमजोरी देखी जा रही है। सोना 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,450 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 66 डॉलर प्रति औंस पर थी। 
जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह अमेरिका में मजबूत जॉब डेटा आना है, जिसने अगली फेड बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को बढ़ा दिया है, जो दोनों कीमती धातुओं के लिए नकारात्मक है। 
उन्होंने आगे कहा कि दूसरी तरफ डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने से भी सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 99 के आसपास कारोबार कर रहा है।
--आईएएनएस 

[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]


[@ सजा-ए-मौत से बचने के लिए जेल में हुई प्रेग्नेंट]


[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0