businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा पहली तिमाही में 35 प्रतिशत गिरकर 889 करोड़ रुपए रहा, आय भी घटी

Source : business.khaskhabar.com | July 31, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 hyundai motor india q1 profit falls 35 to ₹889 crore revenue also declines 832834मुंबई । हुंडई मोटर इंडिया ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 35 प्रतिशत घटकर 888.6 करोड़ रुपए रह गया है। इसकी वजह कमजोर निर्यात और उत्पादन में अस्थाई व्यवधान के चलते वॉल्यूम घटना है।  
इस दौरान कंपनी की परिचालन से आय सालाना आधार पर 0.5 प्रतिशत कम होकर 16,334.6 करोड़ रुपए हो गई है। 
हुंडई मोटर इंडिया का जून तिमाही में एबिटडा सालाना आधार पर 31 प्रतिशत कम होकर 1,511.7 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर घटकर 9.3 प्रतिशत हो गया है, जो कि एक साल पहले 13.3 प्रतिशत था। 
कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान प्रोडक्शन में अस्थायी रुकावटों की वजह से घरेलू वॉल्यूम में सालाना आधार पर 5.4 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हो पाई, जबकि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का असर निर्यात पर पड़ा। 
नतीजों पर बात करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर तरुण गर्ग ने कहा कि जून तिमाही चुनौतीपूर्ण रही, जिसमें कई मुश्किलों ने वॉल्यूम और मुनाफे पर असर डाला।
गर्ग ने कहा, " वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही कई चुनौतियों से भरी रही, जिससे वॉल्यूम और मुनाफे पर असर पड़ा। प्रोडक्शन के पूरी तरह सामान्य होने, अच्छी मांग और आने वाले नए प्रोडक्ट्स के साथ, घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों ही तरह के कारोबार में दूसरी तिमाही से रिकवरी में तेजी आने की उम्मीद है।"
उन्होंने कहा कि कंपनी घरेलू और निर्यात दोनों मार्केट में सालाना 8-10 प्रतिशत वॉल्यूम ग्रोथ और 11-14 प्रतिशत एबिटडा मार्जिन के अपने वित्त वर्ष 27 के अनुमान पर कायम है।
हुंडई मोटर इंडिया का शेयर गुरुवार के सत्र में 2.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,040 रुपए पर बंद हुआ। बीते एक महीने में शेयर ने 7 प्रतिशत का सकारात्मक रिटर्न दिया है।
 

[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]


[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]


[@ यहां होती है चमगादडों की पूजा]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0