businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

NHAI ने टोल प्लाजा पर वर्ल्ड-क्लास पब्लिक टॉयलेट सुविधाएं बनाने की पहल शुरू की

Source : business.khaskhabar.com | July 31, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 nhai launches initiative to create world class public toilet facilities at toll plazas 832832नई दिल्ली । सरकार ने गुरुवार को बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने यात्रियों की सुविधा के लिए टोल प्लाजा पर वर्ल्ड-क्लास पब्लिक टॉयलेट सुविधाएं विकसित करने के लिए देशव्यापी पहल शुरू की है।
 
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के बयान के अनुसार, एनएचएआई मौजूदा टॉयलेट ब्लॉक का नवीनीकरण करेगा और नई सुविधाएं भी बनाएगा। इसके तहत ऐसे स्टैंडर्डाइज्ड और स्वदेशी डिजाइन अपनाए जाएंगे जिनमें मजबूत स्ट्रक्चरल विशेषताओं के साथ-साथ सस्टेनेबल और ग्रीन बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का मेल होगा।
इस पहल का मकसद 'इनोवेटिव परफॉर्मेंस-बेस्ड कॉन्ट्रैक्ट्स फ्रेमवर्क' के जरिए टोल प्लाजा पर सैनिटेशन ब्लॉक को बेहतर बनाना है, ताकि सफाई, कार्यक्षमता और लंबे समय तक रखरखाव के उच्च मानकों को सुनिश्चित किया जा सके।
बेहतर सैनिटेशन सुविधाएं साफ-सुथरी, सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध होने वाली सार्वजनिक सुविधाएं प्रदान करेंगी और साथ ही पूरे नेशनल हाईवे नेटवर्क पर एक जैसी गुणवत्ता के मानक सुनिश्चित करेंगी।
एनएचएआई ने रखरखाव के लिए टेक्नोलॉजी पर आधारित एक फ्रेमवर्क अपनाया है, जिसके तहत सुविधाओं का संचालन और रखरखाव किया जाएगा ताकि सेवा की गुणवत्ता लगातार बनी रहे।
इस ऑपरेशनल मॉडल में मेंटेनेंस से जुड़े पैरामीटर्स की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) आधारित लाइव टेलीमेट्री सिस्टम शामिल हैं, जिससे समय रहते देखभाल और बेहतर सर्विस देना मुमकिन हो पाता है।
इस फ्रेमवर्क में जवाबदेही तय करने के लिए परफॉर्मेंस से जुड़े पेमेंट का एक मजबूत सिस्टम भी लाया गया है। मेंटेनेंस एजेंसियों का मूल्यांकन ऑटोमेटेड सर्विस लेवल एग्रीमेंट्स समय-समय पर होने वाले स्वतंत्र ऑडिट और एनएचएआई के ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के जरिए यात्रियों से मिले वेरिफाइड फीडबैक के आधार पर किया जाएगा।
इसके अलावा, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत, सभी नई सुविधाओं में यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी फीचर्स शामिल किए जाएंगे ताकि दिव्यांग लोगों को बिना किसी रुकावट के सुविधा मिल सके।
इन सुविधाओं में साफ पानी की सप्लाई, आधुनिक सैनिटेशन इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर हाइजीन स्टैंडर्ड्स को प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही महिला यात्रियों की सुरक्षा और प्राइवेसी सुनिश्चित करने के लिए खास इंतजाम भी किए जाएंगे।
डिजिटल मॉनिटरिंग और नतीजों पर आधारित मेंटेनेंस के साथ आधुनिक सैनिटेशन सुविधाएं बनाकर एनएचएआई का मकसद यात्रा के अनुभव को काफी बेहतर बनाना और नेशनल हाईवे नेटवर्क पर सार्वजनिक सुविधाओं के लिए नए बेंचमार्क स्थापित करना है।
 

[@ इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां! ]


[@ मां-बाप का गाना सुन कोमा से जागी 4साल की बच्ची ]


[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0