businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी में 0.40 प्रतिशत की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 30, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold trades in a narrow range silver falls 040 percent 832562मुंबई । सोने और चांदी की शुरुआत गुरुवार को मिलीजुली हुई। एक तरफ सोने में मामूली तेजी के साथ, जबकि चांदी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था।  
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्तूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,43,283 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,43,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। 
सुबह 9:45 पर यह 0.14 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 1,43,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,43,101 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,43,663 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है, जो दिखाता है कि सोने में सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।
दूसरी तरफ चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,17,479 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,16,389 रुपए प्रति किलो पर खुला। 
फिलहाल यह 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,16,473 रुपए प्रति किलो पर था। 
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,15,402 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,17,479 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ। 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,050 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57 डॉलर प्रति औंस पर थी। 
जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी के मिलेजुले कारोबार करने की वजह अमेरिकी फेड का फैसला है, जिसमें यूएस के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर न बढ़ाने का फैसला 9-3 के बंटवारे के साथ लिया है। खास बात यह है कि तीन सदस्यों ने महंगाई को कंट्रोल करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने के पक्ष में वोट दिया था। इस बंटे हुए फैसले से संकेत मिलता है कि जल्द ही ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं। यह बुलियन बाजार के लिए नकारात्मक है।
 

[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]


[@ ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट]


[@ हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0