businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार, फेड के फैसले का इंतजार 

Source : business.khaskhabar.com | July 29, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 mixed trading in gold and silver markets await fed decision 832320मुंबई । सोने और चांदी की शुरुआत बुधवार को मिश्रित हुई और दोनों कीमती धातुओं में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा था। 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,41,623 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले करीब सपाट 1,41,519 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।
फिलहाल यह 228 रुपए या 0.16 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 1,41,395 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 
अब तक के कारोबार में सोना ने 1,41,311 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,41,591 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है। 
वहीं, दूसरी तरफ चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2,15,840 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,16,834 रुपए प्रति किलो पर सपाट खुला। 
फिलहाल यह 608 रुपए या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,16,448 रुपए प्रति किलो पर था। 
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,16,369 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,16,943 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है। 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,022 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57 डॉलर प्रति औंस पर थी। 
जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी के सीमित दायरे में रहने की वजह अमेरिकी फेड की बैठक है, जिसके फैसलों का ऐलान आज देर शाम किया जाएगा। इससे के बाद भी सोने और चांदी की दिशा तय होगी। 
उन्होंने आगे कहा कि इस बार की बैठक में ब्याज दरों में किसी बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन आने वाले समय में ब्याज दरों की दिशा पर फेड टिप्पणी बेहद अहम होगी।
इसके अतिरिक्त, भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी और इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब एक प्रतिशत की तेजी देखी गई। इसकी वजह आईटी शेयरों में खरीदारी थी और शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 1.5 प्रतिशत मजबूत था।
 

[@ क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!]


[@ व्यापार में सफलता के अचूक उपाय]


[@ यहां होती है चमगादडों की पूजा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0