businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट जल्द हो सकती है लान्च, फीचर्स और डिटेज जानिए

Source : business.khaskhabar.com | Sep 07, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 honda elevate facelift may launch soon know its features and specifications 842665
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

बाजार में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कई निर्माताओं की ओर से वाहनों की बिक्री की जाती है। होंडा की ओर से भी भारतीय बाजार में इस सेगमेंट में Honda Elevate को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के Facelift को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की ओर से ऑफर की जाने वाली एलीवेट के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। अभी निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

क्या होगा बदलावः 
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी में कई बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, अलॉय व्हील्स, बंपर, लाइट्स में बदलाव हो सकता है। वहीं इंटीरियर में भी इस एसयूवी को अपडेट किया जा सकता है। साथ ही कुछ नए फीचर्स को दिया जा सकता है। इसमें 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया इंटीरियर, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटिड सीट्स जैसे फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है। 

इंजन में होगा बदलाव? 

जानकारी के मुताबिक एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा वर्जन की तरह ही 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन मिलेगा। जिसके साथ इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए जाएंगे। 

कब होगी लॉन्चः 
निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

[@ गुणकारी अंगूर,जानिए इसके 5 लाभ]


[@ शिमला मिर्च के सेहतभरे लाभ]


[@ मां-बाप का गाना सुन कोमा से जागी 4साल की बच्ची ]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0