businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कॉमनफ्लोर की जल्द ही आईपीओ लाने की योजना

Source : business.khaskhabar.com | Jun 25, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 commonfloor soon plans IPO Schemes, Must Readमुंबई। ऑनलाइन रियल एस्टेट खंड में वृद्धि से उत्साहित जमीन-जायदाद से जुडा पोर्टल कॉमनफ्लोर डॉट कॉम अगले 3-5 साल में आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने की योजना बना रहा है। इससे बढते कारोबार के लिए धन जुटाया जा सके। कंपनी को उम्मीद है कि वह अगले दो साल में मुनाफे में आ जाएगी।
कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी सुमित जैन ने बताया कि "ऑनलाइन रियल एस्टेट खंड में तेजी से वृद्धि हो रही है और ऎसा मुख्य तौर पर इंटरनेट के प्रसार और स्मार्टफोन के उपयोग में बढोत्तरी के कारण हो रहा है ताकि हमारे कारोबार का विस्तार हो सके और हम अगले 3-5 साल में आईपीओ ला सकते हैं। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि कंपनी कितनी राशि जुटाना चाहती है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0